शादी से पहले खुश नहीं थी जूही चावला, एक्ट्रेस की सास ने की थी ऐसी हरकत, बुरी तरह टूट गई थीं एक्ट्रेस
Juhi Chawla: किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी का दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस खास दिन की यादें जिंदगी भर वह संजोकर रखती हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपनी शादी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से साल 1995 में शादी की थी। अब एक्ट्रेस की शादी को पूरे 29 साल हो चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी ग्रैंड वेडिंग होने वाली थी और उनकी सास ने 2000 इंविटेशन कार्ड लोगों को भेजे थे। लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं।

गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से बात करते हुए जूही चावला ने कहा कि, 'मैं अपने करियर की बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थी और मैं शादी करने वाली थी। मेरी मां का एक साल पहले ही निधन हुआ था और जब शादी की डेट नजदीक आ रही थी तो मैंने सोचा की मेरी मां चली गईं, जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और अब मेरा करियर भी खत्म हो जाएगा। मैं नहीं जानती थी कि मैं कैसे खुश रहूं। इसीलिए मैं एक दिन टूट गई और मैं खूब रोई।'
जूही चावला ने आगे कहा कि, 'जब मैंने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उन्होंने कहा कि ठीक है। उन्होंने मेरी दिल की बात समझी और ग्रैंड वेडिंग ना करने का फैसला किया। दुनियाभर में भेजे गए 2000 इनवाइट को उन्होंने कैंसिल कर दिया और हमारी शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।'
जूही ने 1995 में उद्योगपति जय मेहता से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटी है जिसका नाम जान्हवी मेहता और बेटे के नाम अर्जुन मेहता है। वहीं एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें कयामत से कयामत तक (1988) में थी। उन्होंने डर, हम हैं राही प्यार के, दीवाना मस्ताना, यस बॉस, इश्क, झंकार बीट्स, माय ब्रदर निखिल में भी अभिनय किया। जूही वेब सीरीज हश हश और द रेलवे मेन का भी हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications