Jolly LLB 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'जॉली एलएलबी 3' की चमक, 5वें दिन कमा लिए इतने करोड़
Jolly LLB 3 Box Office Colletion Day 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' इस समय सिनेमाघरों में बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। ये फिल्म गत 19 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई है।
'जॉली एलएलबी 3' का दमदार परफॉर्मेंस
वहीं दर्शकों को एक बार फिर दो जॉली, जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार) और जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) की कोर्टरूम भिड़ंत देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस बार फिल्म का मुद्दा बिल्कुल नया है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है।

क्या है फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कहानी?
-फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', इस बार न्याय व्यवस्था की खामियों से हटकर किसानों की समस्याओं पर केंद्रित है। फिल्म की कहानी राजस्थान के एक किसान से शुरू होती है, जो अपनी पुश्तैनी जमीन एक बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट में गंवा बैठता है और मजबूरी में आत्महत्या कर लेता है।
-इसके बाद उसकी पत्नी दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। इसी केस को लेकर दोनों वकीलों की एंट्री होती है, कानपुर से निकले जगदीश्वर मिश्रा और मेरठ से आए जगदीश त्यागी। केस हथियाने की जंग इतनी तेज हो जाती है कि मामला तकरार से मारपीट तक पहुंच जाता है। लेकिन बाद में दोनों मिलकर फिल्म की कहानी ही बदल देते हैं।
फिल्म की 5वें दिन की कमाई
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने 5वें दिन यानि मंगलवार को सोमवार से ज्यादा कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 65.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन का हाल
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने 91.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। 5वें दिन के साथ उम्मीद है कि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।
फिल्म का बजट और आगे की चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले दिनों में और भी बेहतर कमाई करना बेहद जरूरी होगा, ताकि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सके।












Click it and Unblock the Notifications