Jolly LLB 3 Box Office Collection: फुस्स हो गई अक्षय कुमार की फिल्म, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन पहले वीकेंड के बाद इस फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे ही गिरता जा रहा है। तीन दिनों की कमाई देख मेकर्स को ये उम्मीद थी कि फिल्म अगले 2-4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने छठवें दिन 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके पहले पांचवें दिन 6.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 5 .50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 21 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये और पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म की कमाई 70 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म 6 दिनों में 70 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, तीन दिन में ही 50 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया था। लेकिन अचानक गिरती कमाई ने, मेकर्स को भी समझ नहीं आ रहा है। मेकर्स को उम्मीद थी फिल्म बजट अपना निकाल लेगी, लेकिन ये ऐसा कर पाने में भी सक्षम नहीं लग रही है। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो दर्शकों को हंसाने, तालियां बजाने और भावुक करने का मौका देती है। इस बार कहानी में दो 'जॉली' वकील आमने-सामने होते हैं और गरीब किसानों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों के बीच सौरभ शुक्ला का किरदार अक्षय और अरशद से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सुभाष कपूर निर्देशित 'जॉली एलएलबी 3' इस सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसके पिछले दोनों भागों को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+