Student Protest के सपोर्ट में उतरे John Cusack, हॉलीवुड एक्टर पर क्यों भड़के लोग? बोले- 'हद में रहिए, नहीं तो'
John Cusack Support Student Protest: Neet पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र प्रदर्शन को बॉलीवुड का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि पहले इसे लेकर बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री तक की कई दिग्गज हस्तियां चुप थीं, जिसकी जमकर आलोचना हो रही थी। इसके बाद कई सेलेब्स छात्रों के समर्थन में उतर आए और अब जमकर पोस्ट किए जा रहे हैं। इनमें सलमान खान, शबाना आजामी से लेकर आर. माधवन, आलिया भट्ट, ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर खान, सारा अली खान, वरुण धवन और कई टीवी स्टार्स शामिल हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स छात्र आंदोलन का कर रहे सपोर्ट
वहीं आयशा खान और इमरान खान, जहां मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए, तो वहीं बुधवार देर रात लगभग 2.30 बजे बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए जंतर-मंतर पहुंची थीं। हालांकि अभी तक शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अक्षय कुमार की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है।

हॉलीवुड एक्टर जॉन कुसैक ने छात्रों को लेकर कही ये बड़ी बात
-वहीं अब खबर आ रही है हॉलीवुड से भी इस छात्र आंदोलन को सपोर्ट किया जा रहा है। हॉलीवुड एक्टर जॉन कुसैक ने गत 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए इस आंदोलन को समर्थन किया है।'सेरेंडिपिटी', 'हाई फिडेलिटी', 'कॉन एयर' और '2012' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हॉलीवुड एक्टर जॉन कुसैक ने CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र प्रदर्शन को सही कहा है।
-जॉन कुसैक ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंल पर राइटर और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख शेयर किया है। आपको बता दें कि इस लेख में संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और बल प्रयोग की आलोचना की गई थी।
'कॉकरोचों ने राजधानी को अपने कब्जे में ले लिया है'
-जॉन क्यूसैक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- कॉकरोचों ने राजधानी को अपने कब्जे में ले लिया है। वो ट्रेन, बस, हवाई जहाज और मेट्रो से दिल्ली पहुंच रहे थे और हर घंटे उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी। दिल्ली की मानसूनी सुबह में सूरज की पहली किरणें दिखाई देने से कई घंटे पहले ही हजारों-हजारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे थे।
-एक्टर ने आगे लिखा है- सूरज निकलने तक ये साफ हो चुका था कि निराश और आक्रोशित युवाओं की एक पूरी पीढ़ी, जिसने अपनी आंखों के सामने अपने भविष्य को खत्म होते देखा है, वह सब कुछ वापस हासिल करने के लिए जुट चुकी है, जिसे उनके माता-पिता और दादा-दादी की पीढ़ियों ने धीरे-धीरे खो दिया था। एक नागरिक और एक देश के रूप में हमारी गरिमा और लोकतंत्र में नागरिकों के हमारे अधिकार बसते हैं।
हॉलीवुड एक्टर ने हास्य के जरिए गहरे डर को दी चुनौती
जॉन क्यूसैक ने लिखा है- प्रदर्शनकारियों ने अपने साहस, गरिमा और हास्य के जरिए उस गहरे डर को चुनौती दी है, जो आज हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। दिन खत्म होते-होते यह स्पष्ट हो गया कि ये आंदोलन उन मांगों से कहीं आगे निकल चुका था, जिन्हें लेकर प्रदर्शनकारी या उनके नेता सड़कों पर उतरे थे।
आम लोगों ने जॉन कुसैक को घेरा, किए ऐसे कमेंट्स
-जॉन कुसैक के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है। एक शख्स ने लिखा है- ये हॉलीवुड का आदमी कौन है और हमारे मुद्दों पर कमेंट करने का उसे क्या अधिकार है। उसे अपने सनकी, पागल और युद्ध भड़काने वाले राष्ट्रपति की चिंता करनी चाहिए।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस पोस्ट को देखकर मुझे हैरानी नहीं हुई। ये आदमी भारत से उतनी ही नफरत करता है जितनी हमारी शहरी नक्सली अरुंधति रॉय। बिना सोचे-समझे सीएए विरोधी प्रदर्शनों का सपोर्ट किया। क्या ये छात्र प्रदर्शनकारी निहत्थे दिखते हैं?
-एक यूजर ने लिखा है- वो पोस्ट है जिसे मैं अमेरिकियों को चुप कराने के लिए दिखाऊंगा जब वह अमेरिका के बाहर के किसी भी व्यक्ति द्वारा अमेरिकी राजनीति के बारे में बोलने पर गुस्सा हो जाते हैं। आप इसमें मत कूदिए, अपनी हद में रहिए, कृपया हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें।
'कॉकरोच की तरफ से अच्छी खबर'
-पोस्ट शेयर करते हुए जॉन कुसैक ने लिखा है- मेरे पसंदीदा साथी कॉकरोच की तरफ से अच्छी खबर। कॉकरोच का लोकतंत्र: निहत्था और खतरनाक-द वायर। आपको बता दें कि जॉन पहले भी भारत से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।
-ये पहली बार नहीं है जब जॉन कुसैक ने भारत के किसी छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले साल 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भी उन्होंने छात्रों का समर्थन किया था। उस समय जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने भारतीय सरकार की आलोचना की थी।


Click it and Unblock the Notifications
