जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट हुईं सारी पोस्ट, क्या जन्मदिन से पहले हैक हुआ अकाउंट

जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट हुईं सारी पोस्ट, क्या जन्मदिन से पहले हैक हुआ अकाउंट

नई दिल्ली, 14 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इस बार जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर नहीं बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर हैं। असल में अचानक जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी सारी पोस्ट डिलीट हो गई हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है या फिर उनके सोशल मीडिया पेज से सभी पोस्ट हटा दिए गए हैं। जॉन के अकाउंट पर रील और वीडियो कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि जॉन का अकाउंट हैक किया गया है या फिर ये सिर्फ एक प्रचार-प्रसार का कोई तरीका है।

क्या जॉन के जन्मदिन से पहले हैक हुआ उनका अकाउंट?

क्या जॉन के जन्मदिन से पहले हैक हुआ उनका अकाउंट?

जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनके अकाउंट पर जीरो पोस्ट है। हो सकता है कि जॉन अब्राहम के इंस्टा पोस्ट को डिलीट या आर्काइव किया गया हो। दिलचस्प बात यह है कि तीन दिन बाद जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। 17 दिसंबर को जॉन 49 साल के हो जाएंगे।ऐसे में अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट हो जाने पर फैन्स परेशान हैं। फैंस को लगता है कि जॉन का अकाउंट हैक कर लिया गया है। हालांकि अभी तक जॉन अब्राहम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

हो सकता है प्रमोशनल स्ट्रैटिजी हो

हो सकता है प्रमोशनल स्ट्रैटिजी हो

हालांकि कुछ मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक ये अंदाजा लगा रहा है कि जॉन के अकाउंट से सारी पोस्ट्स डिलीट होना एक प्रमोशनल स्ट्रैटिजी भी हो सकता है। जॉन की आने वाली अगली फिल्म अटैक जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसा भी हो सकता है जॉन अपनी सारी इंस्टा पोस्ट डिलीट कर ये बताना चाहते तो कि उनपर अटैक हुआ है। लेकिन जॉन की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है इसलिए कुछ भी अधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

किन-किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं जॉन

किन-किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं जॉन

फिलहाल जॉन फिल्म 'अटैक' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं मोहित सूरी की थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन 2' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सस्पेंस थ्रिलर में दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जॉन अब्राहम शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' में भी नकारात्मक भूमिका निभाएंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+