जिया खान पर डायरेक्टर की थी बुरी नजर? क्यों निकाली गई थीं शाहिद कपूर की फिल्म से
जिया खान को फिल्म 'चांस पे डांस' में कॉस्ट किया गया था, लेकिन बीच में उनको निकाल दिया गया। जिस पर जिया ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।

3 जून 2013 को बॉलीवुड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खबर आई कि 25 साल की एक्ट्रेस जिया खान ने सुसाइड कर लिया। इस केस में एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज का नाम सामने आया था। हालांकि सीबीआई कोर्ट ने उनको बरी कर दिया।
जिया का बॉलीवुड करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन उसमें कई विवाद हुए। एक बार तो उन्होंने डायरेक्टर पर ही गंभीर आरोप लगा दिए थे। इस मामले में एक्टर शाहिद कपूर ने भी सफाई दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिया खान को फिल्म 'चांस पे डांस' में कास्ट किया गया। इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूरी होने वाली थी, लेकिन अचानक से जिया को निकाल दिया गया।
उनकी जगह पर जेनेलिया डिसूजा को लाया गया। डायरेक्टर केन घोष के मुताबिक जिया शाहिद से ज्यादा फ्रेंडली हो रही थीं। साथ ही वो मन से अपना काम भी नहीं कर रही थीं। ऐसे में उनको निकालना पड़ा, लेकिन इस मामले में जिया का बयान कुछ और ही था।
फिल्म छूटने के बाद एक इंटरव्यू में जिया ने कहा था कि उन पर डायरेक्टर की बुरी नजर थी। इस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। वहीं ये फिल्म फ्लॉप रही, जिस पर भी जिया ने खुशी जाहिर की थी।
शाहिद ने कही थी ये बात
वहीं शाहिद कपूर पर भी जिया को फिल्म से निकलवाने का आरोप लगा था। जिस पर उन्होंने कहा था कि वो इस बात से अनजान थे कि फिल्म में एक्ट्रेस को बदला जा रहा। जब जेनेलिया सेट पर पहुंचीं, तो उनको इस बात का पता चला। उन्होंने साफ कहा था कि जिया को निकलवाने में उनका हाथ नहीं था।
सूरज करता था मारपीट?
जिया खान ने एक लेटर छोड़ा था, जिसमें सूरज पंचोली के रिश्ते का जिक्र था। जिया के परिवार के मुताबिक सूरज उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। आत्महत्या वाले दिन भी सूरज ने गाली वाले 10 मैसेज भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications