Jiah Khan Case: 25 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपार्टमेंट में की थी आत्महत्या, 6 पन्नों के नोट से मचा बवाल
Jiah Khan suicide case: साल 2013 की बात है, जब जिया खान की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। सुसाइड के बाद एक्ट्रेस ने 6 पन्नों का एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें सूरज पंचोली का जिक्र था।

Jiah Khan case: आज 10 साल पुराने उस मामले में फैसला आने वाला है, जिसमें एक 25 साल की खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचाकर रख दिया था।
जिया खान मामले को बीते 10 साल
जिया खान मौत के मामले को पूरे 10 साल बीत चुके हैं। लेकिन मामला अभी तक गर्माया हुआ है, क्योंकि कोर्ट में ये केस चल रहा है। आज इस मामले में फैसला आने वाला है। ऐसे में चलिये जिया खान मर्डर मामले पर एक नजर डाल लेते हैं।
3 जून 2013 की तारीख
बात है 3 जून 2013 की, जब 25 साल की अभिनेत्री ने अपने अपार्टमेंट में खुदखुशी कर ली। वही एक्ट्रेस जिसका मुस्कुराता चाहरे आज भी आंखों के सामने आ जाता है। बेहद कम उम्र में एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों पर खास जगह बना ली थी। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।
6 पन्नों के नोट से मचा बवाल
जिया खान ने सुसाइड के बाद 6 पन्नों का जो सुसाइड नोट छोड़ा, उसने कई तरह के सवाल खड़े करके रख दिए। एक्ट्रेस ने इस नोट में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का जिक्र किया था। जांच में सामने आया कि एक्ट्रेस ने आखिरी बार बात भी सूरज से ही की थी। सूरज ने एक्ट्रेस को गाली गलौज वाले 10 मैसेज भेजे थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि तुमने दर्द के सिवा मुझे कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो बस तुमसे ही प्यार किया था।
पंखे पर लटका मिला शव
एक्ट्रेस ने महज 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। जिया का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, सुसाइड वाले दिन जिया सूरज को लगातार कॉल और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने कोई जवाब नहीं दिया। घर पहुंचने पर जिया को सूरज ने गाली गलौज वाले दस मैसेज भेजे थे। इसके एक घंटे के बाद ही जिया खान का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
'तुमने दर्द के सिवा कुछ नहीं दिया'
सुसाइड नोट में जिया ने लिखा था कि सूरज तुमने मुझे दर्द के सिवा कुछ भी नहीं दिया। मैंने तो सिर्फ और सिर्फ तुमसे ही प्यार किया था लेकिन बदले में तुमने क्या दिया, बस तन्हाई। कभी ऐसे भी दिन थे, जब मैं अपना सब तुम्हारे साथ देखती थी। लेकिन तुमने मेरे सारे सपने चूर चूर कर दिए। अगर तुम ये नोट पढ़ रहे हो तो या तो इस दुनिया से जा चुकी हूंगी या फिर इसकी तैयारी कर रही होऊंगी। मैंने खुद को भुला दिया था।
जिया खान का असली नाम
बताते चलें कि जिया खान का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। रिपोर्ट्स की मानें, तो जिया खान ने उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' देखकर ही फिल्मों में आने का सपना देखा था। एक्ट्रेस ने सबसे पहले फिल्म नि:शब्द में काम किया। इसके बाद आमिर खान की 'गजनी' और फिर एक्ट्रेस ने फिल्म 'हाउसफुल' में किरदार निभाया।












Click it and Unblock the Notifications