Jhund Teaser Out: बच्चों के 'झुंड' के साथ नजर आए अमिताभ बच्चन, फैंस हुए क्रेजी, VIDEO
नई दिल्ली, 08 फरवरी। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज हो गया है। हर बार की तरह अमिताभ का जुदा अंदाज लोगों को आकर्षित कर गया है। टीजर की शुरुआत कुछ बच्चों से होती है जो कि टूटी हुई कार, सीट और मेज बजाते नजर आते हैं और इसके बाद होती है अमिताभ की एंट्री, जिनके पीछे झुग्गी वालों का झुंड चलता दिखाई पड़ता है।

फिल्म 'झुंड' का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि टीजर को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीजर को रिलीज किया है। इसी के साथ ही ये भी बता दिया गया है कि फिल्म 04 मार्च, 2022 को मूवी थियेटर में रिलीज होगी। टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ये फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है..
आपको बता दें कि ये फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो कि प्रोफेसर विजय बर्से की लाइफ पर आधारित है। मालूम हो कि प्रोफेसर ने स्लम एरिया के बच्चों की फुटबॉल टीम बनाई थी और उन्हें अपना मुकाम बनाने के लिए प्रेरित किया था। फिल्म में विजय बर्से की भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं। उनके साथ फिल्म में आकाश तोषर और रिंकु राजगुरु भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले हैं
फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले हैं, जबकि फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हीरेमथ, सविता राज, नागराज मंजुले, गार्गी कुल्कर्णी और मीनू अरोड़ा ने किया है।कोविड के कारण इस फिल्म की रिलीज टलती जा रही थी लेकिन आखिरकार अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म की कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं दूसरी ओर टीजर रिलीज हो जाने के बाद लोग और भी इस फिल्म के लिए क्रेजी हो गए हैं।

फिल्म 'झुंड' का टीजर लोगों को पंसद आ रहा है
खासकर के अमिताभ की एंट्री जिस तरह से टीजर में हुई है, उसे देखने के बाद तो लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। अब ये फिल्म लोगों को लुभा पाती है कि नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म 'झुंड' का टीजर लोगों को पंसद आ रहा है और इसी वजह से वो इसे पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
यहां देखें टीजर












Click it and Unblock the Notifications