Good Luck Jerry Trailer: भोली भाली जाह्नवी बनीं ड्रग डीलर, पर्दे पर दिखेगा एक्ट्रेस का ये नया अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म गुड लक जैरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ था। जो कि फैंस को काफी पसंद आया। जाह्ववी की अब इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस का मासूम अंदाज देखने को मिल रहा है। अब ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं।

फिल्म गुड लक जैरी का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की बात करें तो काफी मजेदार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जाह्नवी कपूर बिहार के रहने वाली होती हैं और वो पंजाब काम की तलाश में आती हैं। शुरूआत में जाह्ववी कपूर एक भोली भाली सादगी वाली जैरी होती हैं। जो कि, अपनी मां के कैंसर के इलाज और बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी को निभाती हुई नजर आ रही हैं। इन मुश्किलों के बीच ये भोली-भाली जैरी कब एक ड्रग के धंधे में शामिल हो जाती हैं उनको भी पता नहीं चलता। इस ट्रेलर में काफी सारे ट्विस्ट और टर्न हैं। साथ ही फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अब ये ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ देर बाद ही इसे अब तक कईं लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप यह ट्रेलर डिजनी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। बता दें कि, फिल्म 'गुड लक जैरी' फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों के बजाय डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications