'ड्रामेबाज,यहां भी नौटंकी शुरू कर दिया...' ,परिवार को याद कर रोईं शिल्पा तो लोगों ने कर दिया ट्रोल,देखें Video

'ड्रामेबाज,यहां भी नौटंकी शुरू कर दिया...' ,परिवार को याद कर रोईं शिल्पा तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

मुंबई, 15 सितंबर: झलक दिखला जा 10 डांस रियलिटी शो फिल्म निर्माता करण जौहर, सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और डांसर नोरा फतेही जैसे जजों के साथ फिर से वापस आ गया है। इस साल झलक दिखला जा में रुबीना दिलैक, शिल्पा शिंदे और निया शर्मा समेत कई सेलेब्रिटियों ने हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे का भाबीजी घर पर है का एक बड़ा फैन फॉलोइंग है। झलक दिखला जा 10 का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि ये एपिसोड परिवार को डेडिकेटड एपिसोड होने वाला है। झलक दिखला जा 10 के निर्माताओं ने बुधवार को आगामी एपिसोड के लिए एक नया प्रोमो जारी किया। इस वीडियो क्लिप में शिल्पा शिंदे को रोते हुए देखा जा सकता है, लेकिन शिल्पा के रोने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है।

परिवार की याद में शिल्पा ने किया डांस

परिवार की याद में शिल्पा ने किया डांस

कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी एपिसोड के कुछ प्रोमो साझा किए और शिल्पा शिंदे के एक वीडियो में वह भावुक होते दिख रही हैं। प्रोमो में शिल्पा को ''मन भारिया'' पर अपने कोरियोग्राफर पार्टनर निश्चल शर्मा के साथ परफॉर्म करते देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस बाद शिल्पा शिंदे भावुक हो गई और अपने परिवार के बारे में बात करते हुए रोने लगीं। उन्होंने अपने परिवार के बारे में कुछ खुलासे किए।

फूट-फूट कर रोने लगीं शिप्ला शिंदे

फूट-फूट कर रोने लगीं शिप्ला शिंदे

शिल्पा शिंदे का ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शिंदे का ये परफॉर्मेंस परिवार को डेडिकेट था। परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा शिंदे अपने परिवार वालों के बारे बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। शिल्पा रोते हुए कहती हैं, परिवार वाले तब आते हैं, जब आपकी लाइफ में कुछ होता है, जिंदगी में कुछ खराब हो तो वह कभी नहीं आते हैं।

'परिवार वाले खराब वक्त में कभी सपोर्ट नहीं करते हैं...'

'परिवार वाले खराब वक्त में कभी सपोर्ट नहीं करते हैं...'

शिल्पा शिंदे कहती हैं, ''परिवार वाले तब आ जाते हैं, जब कुछ अच्छा हो रहा होता है, खराब वक्त में वह कभी सपोर्ट नहीं करते है। जब परिवार में बुरा होता है तो सभी काफी खराब और निगेटिव बातें करते हैं...लेकिन जब कुछ अच्छा हो रहा हो तो सब शामिल होने आ जाते हैं।'' शिल्पा को देखकर माधुरी दीक्षित की भी आंखें नम हो गईं। वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'इस वीकेंड देखेंगे आप कैसे शिल्पा ने किया डांस से अपने इमोशन्स को एक्सप्रेस।

'एकदम ड्रामेबाज हैं...'

'एकदम ड्रामेबाज हैं...'

शिल्पा शिंदे का ये वीडियो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने शिल्पा पर अपने प्यार की बौछार की तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उन्हें नाटकीय होने के लिए ट्रोल किया। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "ड्रामेबाज, पूरी तरह ड्रामा कर रही हैं।'' एक अन्य ने कहा, "यह पर भी टीवी सीरियल शूरू कर दिया।"

एक यूजर ने कमेंट किया, झलक के मंच भी नौटंकी शुरू हो गई है। एक ने लिखा, "तुमने तो खुद कलर्स की पोल खोली थी, बिग बॉस शो की, ट्रॉफी वापस कर दूंगी कहा था, क्या तुम वह भूल गई हो।''

'तुम थूक कर चाटने आ गई हो..'

'तुम थूक कर चाटने आ गई हो..'

एक यूजर ने लिखा, ''मैं तुम्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता हूं...पूरी की पूरी नौटंकी हो तुम। मैं तुम्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती हूं, तुम थूक कर चाटने आ गई हो।'' दिलचस्प बात यह है कि झलक दिखला जा 10 शिल्पा शिंदे की 5 साल बाद टीवी पर वापसी है। उन्हें आखिरी बार बिग बॉस में देखा गया था।

शिल्पा शिंदे काफी सालों से टीवी से हैं गायब

शिल्पा शिंदे काफी सालों से टीवी से हैं गायब

शिल्पा शिंदे पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। उन्हें आखिरी बार एकता कपूर द्वारा निर्मित वेब सीरीज में देखा गया था। अभिनेत्री ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए साझा किया था कि वह कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रही थी क्योंकि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। लेकिन जब झलक दिखला जा 10 का ऑफर उनके पास आया, तो वह काम करने के लिए राजी हो गईं और तुरंत हां कर दीं।

शिल्पा ने अपने पिछले दो प्रदर्शनों से जजों को प्रभावित किया है और सभी ने उनके भावों की प्रशंसा की है। भाबी जी घर पर हैं की अभिनेत्री ने प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया था कि वह माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वह उनकी वजह से ही एक्ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+