Jeetendra Video: क्या हुआ 83 साल के एक्टर जितेंद्र को? बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट
Jeetendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई में गत 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस मौके पर जितेंद्र जब वहां पहुंचे तो उनके साथ एक छोटी-सी दुर्घटना हो गई।
बैलेंस खोकर जोर से जमीन पर गिर पड़े जितेंद्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही 83 साल के जितेंद्र अपनी कार से उतरकर आयोजन स्थल की ओर बढ़े, उनका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया और वह संतुलन खो बैठें। देखते ही देखते वह लड़खड़ाए और जोर से जमीन पर गिर पड़े। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और फोटोग्राफर्स ने उन्हें तुरंत संभाल लिया।

जितेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। कई यूजर्स ने पोस्ट कर जितेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। इस बीच कुछ अफवाहें भी फैल गईं कि गिरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि अब इन खबरों पर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने प्रतिक्रिया दी है और सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।
बेटे तुषार कपूर ने दिया हेल्थ अपडेट
-तुषार कपूर ने कहा है- पापा बिल्कुल ठीक हैं। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तुषार कपूर ने पिता की सेहत के बारे में अपडेट दियाहै। उन्होंने कहा है- पापा ठीक हैं। ये बस एक मामूली हादसा था। उनका बैलेंस बिगड़ गया था और वह गिर गए थे लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है। चिंता की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि जितेंद्र भी गिरने के बाद खुद उठ खड़े हुए और मुस्कुराते हुए इस घटना को हल्के में लेते नजर आए थे।
-जानकारी के अनुसार जरीन खान की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरों ने शिरकत की थी। इस मौके पर ऋतिक रोशन, उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान, बेटा ऋदान, फरदीन खान और उनकी मां,रानी मुखर्जी और सबा आजाद समेत कई सितारे पहुंचे थे।
जितेंद्र का चमचमाता फिल्मी करियर
-83 वर्षीय जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें बॉलीवुड का 'जंपिंग जैक' कहा जाता है। उन्होंने 'हिम्मतवाला', 'तोहफा', 'परिचय' और 'कारवां' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।
-आखिरी बार जितेंद्र को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'बारिश सीजन 2' और 'अपहरण सीजन 2' में देखा गया था। बड़े पर्दे पर वह साल 2005 में फिल्म 'हो जाता है प्यार' में नजर आए थे जबकि साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने दीवानगी दीवानगी में कैमियो किया था।












Click it and Unblock the Notifications