बॉलीवुड को लेकर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर का शॉकिंग खुलासा, बोले- कुछ लोगों ने मेरे साथ.....
Tusshar Kapoor On Bollywood: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के बेटे और टीवी क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तुषार कपूर ने बॉलीवुड को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
तुषार कपूर का खराब बॉलीवुड करियर
आपको बता दें कि तुषार कपूर ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें कोई खास सक्सेस नहीं मिली। वह कई फिल्मों में नजर आए थे लेकिन वो मूवीज कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। तुषार अब वेब शोज में काम कर रहे हैं। तुषार कपूर 'दस जून की रात' में नजर आ रहे हैं। इस शो में प्रियंका चौधरी भी लीड रोल में हैं।

'कुछ लोग हैं जिन्होंने मुझे नीचे खींचा'
इंडिया टुडे से बातचीत में तुषार कपूर ने कहा- कभी-कभी मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री मुझे हमेशा के लिए स्वीकार क्यों नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि ये सेक्शन उस बिरादरी का हिस्सा है जो आपको नीचे खींचता है। ये दुखद और सच है, लेकिन मैं इससे बाहर निकल चुका हूं।
'मुझे कई नुकसान झेलने पड़े हैं'
तुषार कपूर ने आगे कहा- थैंकफुली मेरे पास एक ऐसी ऑडियंस है जो मुझे जज नहीं करती है चाहे आपने कुछ भी किया हो या नहीं। लोग हमेशा फिल्मी फैमिली से आने वाले फायदे के बारे में बात करते हैं। मेरे पास भी कुछ ऐसे फायदे थे, पर मुझे भी कई नुकसान झेलने पड़े हैं। एक नए स्टूडेंट की तरह मुझे बार-बार टेस्ट देना पड़ा। मैं इससे लड़ने के लिए भी तैयार हूं क्योंकि ये आपको सही साबित करता है।
'मेरा एक बेटा है जो मेरा स्ट्रेस बस्टर है'
तुषार कपूर ने कहा- मेरा एक बेटा है जो मेरा स्ट्रेस बस्टर है। उसके साथ में पॉजिटिव और फोक्सड हूं। उसके साथ मैं अपनी जिंदगी को संवारता हूं। मैं फिटनेस को लेकर सजग हूं और बौद्ध धर्म को मानता हूं। ये सब चीजें मुझे मोटिवेट करती हैं। मैं मानता हूं कि आखिरी में एक रोशनी जरूर होती है। उतार-चढ़ाव जरूरी हैं वरना जिंदगी बोरिंग हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications