जिगरी दोस्त जूनियर महमूद की हालत देखकर Jeetendra के छलके आंसू, एक्टर की पूरी की ये इच्छा

Jeetendra Meet Junior Mehmood: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जूनियर महमूद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। एक्टर कैंसर की चौथी स्टेज पर हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत के बारे में जैसे ही अभिनेता जॉनी लिवर को पता चला तो वह उनसे मिलने और हालचाल जानने पहुंचे।

जूनियर महमूद ने बिमारी की हालत में भी अपने दोस्त जितेंद्र और सचिन पिलगांकर को याद किया। साथ ही एक्टर ने दोनों से आखिरी बार मिलने की इच्छा जाहिर की। हालांकि अब महमूद की इस इच्छा को उनके दोनों दोस्तों ने पूरा कर दिया। एक्टर जितेंद्र और सचिन पिलगांकर जूनियर महमूद का हाल जानने उनसे मिलने पहुंचे।

Junior Mehmood

जैसे ही जितेंद्र और सचिन अपने खास दोस्त जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे तो उनकी हालत देखकर वह खुद के इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, जितेंद्र महमूद का हाल जान रहे हैं। इस दौरान जितेंद्र उनकी हालत देखकर काफी उदास हो जाते हैं और एक्टर की आंखें भर आती हैं।

इन तस्वीरों में जितेंद्र अपने दोस्त के सर पर हाथ फेरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अपने बचपन के दोस्त से मिलने के बाद सचिन पिलगांकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त जूनियर महमूद के जल्द ठीक होने की कामना करें। कुछ दिनों पहले मैंने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी और उनसे मिलकर आया उस वक्त वह सो रहे थे। मैं उनके बेटे और जॉनी लिवर के लगातार कॉन्टेक्ट में हूं। भगवान उन्हें जल्द ठीक करें।'

बता दें कि, जूनियर महमूद का असली नाम मईम सय्यद है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक्टर की उनके खास दोस्त सचिन के साथ जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। उस वक्त की ये जोड़ी सुपरहिट थी। फिलहाल जूनियर महमूद की हालत काफी नाजुक है। जॉनी लिवर उनका इस मुश्किल वक्त में काफी ध्यान रख रहे हैं। उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही कैंसर को मात देकर ठीक हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+