जीत अडानी और दिवा शाह की शादी की आईं दिलकश तस्वीरें, डेकोरेशन देख चौंधियां जाएंगी आंखे
Jeet Adani Diva Shah Wedding inside pictures: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उनकी शादी दिवा शाह के साथ हो रही है। यह शादी अहमदाबाद में स्थित अडाणी टाउनशिप के शांतिग्राम में हो रही है। विवाह की रस्में दोपहर 2 बजे से शुरू हुई हैं।
जीत और दिवा का विवाह जैन और गुजराती रीति-रिवाज से हो रहा है। इसी बीच शादी के कुछ फंक्शन के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दूल्हा दुल्हन से लेकर बाराती भी दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो शादी के फंक्शन का डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की भी झलक देखने को मिली है।

बता दें, प्री-वेडिंग फंक्शन में दिवा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है। इसमे हैवी डिजाइन वर्क है, जो वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने जो नेकलेस भी पहना हैवो भी काफी हैवी वर्क के साथ बनाया गया है। वहीं, जीत ने सादा कुर्ता पजामा पहना है। कुर्ता मिंट ग्रीन और सफेद पाजामा है। शादी के स्थल यानी शांतिग्राम में कई सारे अलग अलग कारीगरों के स्टॉल भी हैं। जिसमें दोनों कपल घूम घूम कर उनकी कारीगरी को निहारते और आर्टिस्ट्स से बात भी करते नजर आए। इस दौरान आर्टिस्ट ने उन्हें कुछ लाइव गिफ्ट भी बना कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications