'अमिताभ बच्चन ने मुझे पागल बनाया', जया बच्चन ने अपने पति को लेकर क्यों कही इतनी बड़ी बात?
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। कपल ने 3 जून साल 1973 को मुंबई में शादी की थी। तब से आज तक वे फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। एक्टर अकसर अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वाकई में ये एक ऐसी जोड़ी है, जिसने हमेशा से खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मगर हाल ही में जया बच्चन ने अमिताभ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाला है।
अमिताभ बच्चन ऐसे ही नहीं सिनेमा के सुपरस्टार बने। एक्टर का काम के प्रति समर्पण हमेशा से काफी शानदार रहा है और वे तमाम लोगों के लिए किसी सीख से कम नहीं हैं। इसी समर्पण और काम को लेकर जया बच्चन ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस काफी शॉक हो रहे हैं।

जया बच्चन ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ बच्चन खाली थे और उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं था। वो ही ये वक्त था, जब जया बच्चन को पागल सा महसूस होने लगा। 2012 में फिल्मफेयर के साथ एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक बार पागल कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि अमिताभ तब काम नहीं कर रहे थे और उन्होने ही घर चलाने का फैसला लिया।
एक्ट्रेस बताती हैं कि कैसे उनके पति एक वॉशिंग मशीन और ओवन खरीद रहे थे और तब उनके पति ने सूझाव दिया कि उन्हें घर के सारे उपकरण फेंक देने चाहिए या फिर दान कर देने चाहिए।
एक्ट्रेस ने बताा कि बीच-बीच में जब वह काम नहीं कर रहा होता था, तो वो हमें परेशान करके रख देता था। वो ओवन, वॉशिंग मशीन खरीदने में बिजी रहता था। जिसे बतौर गृहणी मेरे लिए बर्दाश्त करना मुश्किल होता था। मगर वो जोर देकर कहते थे कि पुराने सामान को फेंक देना चाहिए और नया खरीदना चाहिए। वो घर चलाने की कोशिश कर रहे थे।
ये काफी हंसी वाला और दर्दनाक भी था। वो कंट्रोल के लिए सनकी नहीं हैं मगर अपनी जिंदगी पर कंट्रोल रखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications