'जया बच्चन को नीले ड्रम में भर दूंगी', किस फेमस एक्ट्रेस ने सरेआम कही ऐसी बात, अब क्या कहेंगे अमिताभ बच्चन?
Jaya Bachchan and Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने अतरंगी अंदाज को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। अपने अनोखे फैशन सेंस और बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली राखी का लेटेस्ट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
राखी सावंत ने नीले ड्रम से निकलकर की ग्रैंड एंट्री
इस बार राखी सावंत के हटके आउटफिट और जया बच्चन पर दिए गए तीखे बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पहले वीडियो में राखी सावंत का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

राखी सावंत का नया वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में राखी सावंत नीले रंग के एक बड़े ड्रम से बाहर निकलती नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर का ग्लैमरस आउटफिट पहना हुआ है जिसे वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। जैसे ही राखी ड्रम से बाहर आती हैं, वहां मौजूद लोग उन्हें चीयर करने लगते हैं।
राखी सावंत ने जया बच्चन पर साधा निशाना
इस वीडियो में राखी सावंत बिना कुछ बोले सिर्फ अपने आउटफिट और स्टाइल से ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। वहीं दूसरे वीडियो में राखी सावंत एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन पर निशाना साधती नजर आती हैं।
'नीला ड्रम जया बच्चन के लिए है'
-राखी सावंत का दूसरा वीडियो पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में है। इस वीडियो में राखी सीधे तौर पर दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। राखी कहती हैं कि ये नीला ड्रम जया बच्चन के लिए है और अगर उन्होंने पैपराजी को कुछ कहा है तो वह उन्हें इसमें बैठा देंगी।
-इतना ही नहीं राखी सावंत कहती हैं- जया जी मेरे पैपराजी को कुछ मत हना नहीं तो आपको इस ड्रमें में भर दूंगी। राखी आगे कहती हैं- जया बच्चन पहले अपने कपड़े ठीक कर लें फिर पैप्स को बोलें। आज पैप्स हैं, तो हम हैं। राखी सावंत ने खुलेआम पैपराजी के लिए प्यार जताया।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
राखी सावंत के इन दोनों वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है तो किसी ने दिल वाली। कई यूजर्स राखी के इस बेबाक अंदाज को एंटरटेनिंग बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा ड्रामा भी कह रहे हैं। हालांकि हमेशा की तरह राखी सावंत चर्चा के केंद्र में आ ही गई हैं।
क्यों चर्चा में आया जया बच्चन का बयान?
आपोक बता दें कि हाल ही में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद वह खबरों में आ गई थीं। जया बच्चन ने कहा था कि वह मीडिया की देन हैं लेकिन पैप्स से उनका कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया था कि ये लोग कौन हैं, कहां से आते हैं और किस तरह की भाषा व कमेंट्स करते हैं।
जया बच्चन ने पैपराजी के लिए कही थी ऐसी बात
-जया बच्चन ने अपने बयान में कहा था कि वह मीडिया परिवार से आती हैं और उनके पिता पत्रकार थे इसलिए वह असली मीडिया का सम्मान करती हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि आजकल कुछ लोग मोबाइल लेकर किसी की भी फोटो खींच लेते हैं और मनचाहे कमेंट्स करते हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
-जया बच्चन के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने ये नया वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो चुका है। एक तरफ जया बच्चन की गंभीर टिप्पणी है तो दूसरी तरफ राखी का चुटकीला और तंज भरा अंदाज, यही वजह है कि ये मामला सोशल मीडिया पर इतना गर्माया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications