अमिताभ बच्चन की Priorty List में नहीं है पत्नी जया बच्चन का नाम, आखिर क्या है दोनों के बीच परेशानी?

Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन की जोड़ी बी टाउन की दमदार जोड़ियों में से एक है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच आज भी पहले की तरह प्यार और मजबूत बॉन्डिंग कायम है। लोग इनकी जोड़ी को पावर कपल्स के रूप में देखते हैं।

जया बच्चन ने खोला था अपनी शादी का राज
आपको बता दें कि जया बच्चन ने एक बार सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर चैट शो में अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे। इस चैट शो में उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी और अमिताभ बच्चन की शादी हुई थी और किस तरह से उन्होंने अपनी जिंदगी से रेखा को दूर भगाया था।

jaya bachchan

अमिताभ बच्चन की प्रायोरिटी लिस्ट
इसी चैट शो में जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन की प्रायोरिटी लिस्ट के बारे में भी खुलासे किए थे। साथ ही ये भी बताया था कि बिग बी के प्रायोरिटी लिस्ट में उनका नंबर कहां आता है। अपने पति की इस खास लिस्ट में वो कौन सी जगह रखती हैं।

लिस्ट में नहीं होता जया बच्चन का नाम
जया बच्चन ने साफ बताया था कि अपने पति अमिताभ बच्चन की प्रायोरिटी लिस्ट में उनका नाम सबसे नीचे आता है। कभी-कभी तो नाम गायब भी हो जाता है। जया बच्चन ने बताया था- मेरा नाम प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे आखिरी में आता है और कभी कभी तो नाम रहता भी नहीं है।

बिग बी के पैरेंट्स लिस्ट में सबसे ऊपर
जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ बच्चन की प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर उनके पैरेंट्स आते हैं। फिर दोनों बच्चे यानी श्वेता और अभिषेक बच्चन का नाम है। तीसरे नंबर पर बिग बी का प्रोफेशन यानी उनका एक्टिंग करियर और काम है। फिर कहीं जाकर जया बच्चन को समय मिलता है।

पति अमिताभ बच्चन को मिली 5 रेटिंग
जया बच्चन ने कहा था- लिस्ट में आखिरी जगह किसी को भी मिल सकती थी। कभी कभी तो मेरा नाम उस लिस्ट में होता ही नहीं था। इसी चैट शो में जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को एक पति के तौर पर 10 में से 5 रेटिंग दी थी जबकि उन्होंने खुद को एक पत्नी के तौर पर 7.5 रेटिंग दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+