'बहुत हो गया, अब पीछे हो जाइए...नहीं तो..., पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो हुआ वायरल
Jaya Bachchan Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन पैपराजी और फोटोग्राफर्स से उनकी तस्वीरें लेने से मना कर देती हैं और उन पर अपना गुस्सा जताती हैं।

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर से पैपराजी पर अपना गुस्सा निकालती नजर आई हैं। दरअसल जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन के बाद शोक व्यक्त करने आदित्य चोपड़ा के घर गई थीं। घर में एंट्री करते समय ही उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से दूरी बनाए रखने के लिए कहा। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी से उनकी फोटो लेने से भी साफ मना किया। जया बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जया बच्चन को पैपराजी पर आया गुस्सा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पामेला चोपड़ा के आखिरी दर्शन के लिए आदित्य चोपड़ा के घर पर पहुंचती हैं। गेट में एंट्री करने से पहले जया बच्चन गुस्से में पैपराजी से दूरी बनाए रखने के लिए कहती हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से उनकी तस्वीरें लेने से भी मना कर देती हैं। जया बच्चन गुस्से में कहती हैं- बहुत हो गया अब पीछे हो जाइए। जबकि बेटी श्वेता बच्चन पैपराजी को बिना कुछ कहे चुपचाप वहां से निकल जाती हैं। देखें वीडियो-
अमिताभ बच्चन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन पर अपने ब्लॉग पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट लिखा था। बिग बी ने लिखा था- प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के बीच में... अचानक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन की खबर आती है.. और जीवन ठहर जाता है! उनके साथ कितना समय बीता... फिल्म मेकिंग और आउटडोर में संगीत, बैठकें और घर पर गेट-टूगेदर... सब एक सांस में चले गए.. और एक-एक करके वे सभी हमें छोड़ गए।
74 साल की उम्र में पामेला चोपड़ा का निधन
बच्चन ने आगे लिखा है- सभी सुखद समय के साथ चले गए..और पहले दिन की इस कठिन परीक्षा के बाद.. यश जी के घर जाना और परिवार से मिलना और अतीत के उन सभी वर्षों को फिर से जीना.. जीवन इतना अप्रत्याशित और कठिन है। आपको बता दें कि पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड के अधिकतर लोग पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए आदित्य चोपड़ा के मुंबई स्थित घर पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications