जया बच्चन को अक्षय कुमार ने कहा बेवकूफ? जान लीजिए बयानबाजी का पूरा मामला
जया बच्चन हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों भी ऐसा हुआ, उनका एक बयान वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें वो अक्षय कुमार की फिल्म टॉइलेट एक प्रेम कथा को फ्लॉप फिल्म कह रही थीं। साथ ही उनका कहना था कि वो इस फिल्म को नाम की वजह से कभी नहीं देखेंगी।
हाल ही में केसरी 2 के इवेंट में अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि किसी बेवकूफ को ही ये फिल्म पसंद नहीं आएगी। इस रिपोर्ट में अक्षय ने क्या कहा।

इवेंट में अक्षय से उनकी सोशल-पॉलिटिकल फिल्मों के क्रिटिसिज्म पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, मेरी उनकी फिल्मों को किसी ने क्रिटिसाइज किया है, ऐसा मुझे नहीं लगता है। कोई बेवकूफ ही होगा जो उन फिल्मों की बुराई करेगा। खुद आप भी देख लीजिए। मैंने 'पैड मैन बनाई', 'एयरलिफ्ट' 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' बनाई। अब 'केसरी चैप्टर 2' बना रहा हूं। ऐसी बहुत सारी फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों को मैंने दिल से बनाया है।
जब अक्षय से जया के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, उन्होंने अगर ऐसा कहा है तो सही होगा। मैंने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' बनाकर अगर कोई गलत कम किया है और वो कह रही हैं, तो सही ही होगा शायद।
एक मीडिया कॉनक्लेव में पहुंची जया ने कहा था, फिल्म का नाम देखिए आप। मैं तो कभी भी उस फिल्म को देखने नहीं जाऊंगी जिसका नाम 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' हो। ये कोई नाम है? क्या ये अच्छा टाइटल है? आप ही बताइए कौन से लोग इस टाइटल की फिल्म को देखने जाएंगे। इसी इवेंट में उन्होंने फिल्म को फ्लॉप बताया था। हालांकि फिल्म ने 2017 में बॉक्स ऑफिस में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसमें भूमि पेडणेकर भी अहम रोल में थीं। फिल्म को श्री नरायाण सिंह ने डायेरक्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications