Jaya Bachchan: पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, यूजर्स ने लगाई क्लास बोले- 'ये इतनी बदतमीज क्यों हैं?'
Bollywood News, Entertainment, Jaya Bachchan, जया बच्चन, Jaya Bachchan Viral Video, Jaya Bachchan With Paparazzi,
Jaya Bachchan Viral Video बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल होता है जिन्होंने सिनेमा जगत को कई हिट फिल्में दी हैं। जया बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने विवादित बयान की वजह से तो कभी अपने गुस्से। अक्सर एक्ट्रेस के ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें वह गुस्से से लाल होती हुई दिखाई देती हैं।

पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन
जया बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी पर एक बार फिर भड़कती हुई नजर आईं। दरअसल, जया बच्चन को बीती रात नातिन नव्या नंदा नवेली के साथ फैशन शो में स्पॉट किया गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उनकी फोटोज क्लिक करनी शुरू की तो फिर ये देख जया बच्चन उन पर भड़कीं।

पूछा- 'आप लोग कौन हैं?'
जया बच्चन से फोटो क्लिक करते समय एक शख्स लड़खड़ाया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे आशा है कि आप दोगुने और गिरेंगे।' इसके बाद जया बच्चन ने गुस्से में कैमरे की तरफ उंगली की और कहा कि, 'आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं? कौनसी मीडिया से हैं?' इस दौरान नातिन नव्या जया बच्चन को शांत कराती हुई नजर आईं।

यूजर्स ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया पर जया बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनका इस तरह का व्यवहार यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमेशा अकड़ में रहती हैं थोड़ा सा हसकर बात करेंगी तो इनका क्या चला जाएगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जया काफी रूड हैं जो हर कोई जानता है। वह अपने घर के बाहर बस इतना ही करती है - टैक्सी चालकों और अन्य लोगों पर लगातार चिल्लाती है'।

कईं बार ट्रोल हो चुकी हैं जया बच्चन
ये कोई पहली बार नहीं है जब जया बच्चन इस तरह से गुस्से में दिखाई दीं। इससे पहले भी उनकी ऐसी कई वीडियो सामने आई हैं। हाल ही में जया बच्चन को सेल्फी ले रहे फैंस पर भड़कते हुए देखा गया। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और जया बच्चन को साथ में देख फैंस एक्साइटेड हो गए थे। इस दौरान सभी सेल्फी लेने लगे तभी जया बच्चन गुस्से से लाल हो गई।

जया बच्चन का वर्कफ्रंट
बता दें कि इससे पहले जया बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति में देखा गया। जिसमें वह पति अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दी। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी जो कि अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications