तलाक की खबर के बीच जय भानुशाली का ऐसा वीडियो आया सामने, माही विज के कमेंट ने मचा दी सनसनी

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce: टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं।

जय भानुशाली का पोस्ट हुआ वायरल
हालांकि अब तक इस पर न तो जय भानुशाली और न ही उनकी पत्नी माही विज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। तलाक की अफवाहों के बीच जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी तारा के साथ एक दिल छू लेने वाली वीडियो शेयर किया है।

jay bhanushali mahhi vij

वीडियो के कैप्शन में जय भानुशाली ने लिखी ऐसी बात

इस वीडियो में माही विज नजर नहीं आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'माय गर्ल, माय गर्ल' गाना बज रहा है, जिस पर छोटी तारा मस्ती से डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में जय भानुशाली ने लिखा- जब पापा बच्चे के साथ अकेले हों तो ऐसा होना ही चाहिए। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इस पर ढेरों कमेंट्स किए हैं।

माही विज का कमेंट हुआ वायरल

-इसी बीच माही विज का रिएक्शन भी सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। माही विज ने पति जय के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- तारा तो बहुत ही ज्यादा क्यूट है। इस सिंपल कमेंट ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है।

-सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत सवालों की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा है- आप दोनों अलग क्यों हो रहे हैं? तारा का क्या होगा? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इतना अच्छा रिश्ता क्यों तोड़ रहे हैं? आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। फैंस की इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि दर्शक अब भी जय-माही की जोड़ी को टीवी की सबसे प्यारे कपल्स में से एक मानते हैं।

बेटियों के साथ जापान ट्रिप पर थे जय भानुशाली

-कुछ दिन पहले जय भानुशाली अपनी बेटियों खुशी और तारा के साथ जापान की 10 दिन की ट्रिप पर गए थे। इस दौरान उन्होंने कई प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थीं। मशहूर शिबुया क्रॉसिंग से लेकर नारिता एयरपोर्ट तक, जय लगातार अपनी बेटियों के साथ बिताए हर पल को फैंस के साथ शेयर करते रहे

-जय भानुशाली ने एक रील में नारा पार्क में हिरणों को खाना खिलाते हुए लिखा- जापान में बिताया गया सबसे खूबसूरत दिन। बच्चों के साथ ये अनुभव बेहद शांतिपूर्ण और यादगार रहा।

-अपनी ट्रिप के अंत में जय भानुशाली ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है- वो इसके लायक हैं। सबसे अच्छी बेटियां, सबसे अच्छे ट्रैवल पार्टनर। कम नींद, ज्यादा घूमना और हर पल यादगार बनाना, यही था हमारा जापान।

2011 में हुई थी जय भानुशाली और माही विज की शादी

-आपको बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। लंबे समय तक फैमिली प्लानिंग की कोशिशों के बाद, दोनों ने साल 2019 में बेटी तारा का स्वागत किया था। कपल ने तारा के जन्म से पहले अपनी मेडिकल चुनौतियों को लेकर भी खुलकर बात की थी।

-इसके अलावा जय भानुशाली और माही विज अपने हाउसहेल्प के बच्चों खुशी और राजवीर के फॉस्टर पैरेंट्स भी हैं। दोनों ने हमेशा अपने बच्चों के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे फैंस को इनके मजबूत पारिवारिक बंधन की झलक मिलती रही है।

क्या सच में कपल के बीच आई दरार?

फिलहाल जय भानुशाली और माही विज के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर दोनों में से किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये खबर सिर्फ एक अफवाह निकले और टीवी का ये प्यारा कपल जल्द ही साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर जय और माही की तारा संग तस्वीरें अब भी फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+