Jawan Prevue: शाहरुख खान की 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज, विलेन बने किंग खान, एक्शन देख खुल गईं लोगों की आंखें

Jawan Prevue: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले गत 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई किंग खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब ऐसे में लोग जल्द ही शाहरुख खान को उनके नए फिल्म में नए अवतार में देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान की आने वाली इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले कहा जा रहा था कि आज यानी 10 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है बल्कि टीजर से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हु्ए शाहरुख खान की 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया है। इस प्रीव्यू को देखने के बाद किंग खान के फैंस का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है।

jawan

फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू हुआ रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू में शाहरुख खान एक सीन में अपने चेहरे और सिर पर बंधीं पट्टियां खोलते नजर आते हैं और फिर जब उनका बाल्ड लुक लोगों के सामने आता है, तो वह काफी खतरनाक लगने लगते हैं। लोग उनके इस लुक को देखकर काफी हैरान हो गए हैं। हालांकि लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है।

फिल्म में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में आए नजर
प्रीव्यू देखकर इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान का किरदार काफी खूंखार और रोंगटे खड़े कर देने वाला होगा। इस फिल्म के पोस्टर्स ने पहले से ही सनसनी मचा रखी थी। दरअसल फिल्म के सभी पोस्टर्स में शाहरुख खान पूरी तरह से बैंडएज और पट्टियों में लिपटे हुए नजर आए थे। हालांकि अब फिल्म के प्रीव्यू ने धूम मचा दी है।

शाहरुख खान के विलेन अवतार ने लोगों को किया हैरान
फिल्म 'जवान' में लोगों को शाहरुख खान का नेगेटिव अवतार भी देखने को मिलेगा। वह इस फिल्म में काफी दमदार डायलॉग बोलते नजर आएंगे, जिसकी झलक प्रीव्यू में भी देखी जा सकती है। प्रीव्यू में शाहरुख का एक डायलॉग है- जब मैं विलेन बनता हूं न, तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है। लोग किंग खान के इस डायलॉग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण करेंगी कैमियो
फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू में दीपिका लाल साड़ी पहने हुए एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। प्रीव्यू में मेट्रो के अंदर का एक सीन भी दिखाया गया है, जहां वर्दी पहने शाहरुख खान 'आपको हमारी कसम लौट आइए' पर डांस कर रहे हैं, जबकि मेट्रो में बैठे यात्री उन्हें देखकर डरे-सहमे से नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इस फिल्म में विलेन के रोल में भी नजर आने वाले हैं।

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' को डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। इस फिल्म में नयनतारा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। करीब 220 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'जवान' आगामी 2023 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा संजय दत्त का भी कैमियो रोल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+