Jinda Baad: चोट लगने के बावजूद पेन किलर खाकर आलिया कुरैशी ने की पूरी शूटिंग, बोलीं- 'शाहरुख खान के लिए..'
हाल ही में फिल्म जवान एक्ट्रेस आलिया कुरैशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब फिल्म के गाने जिंदा बाद की शूटिंग चल रही थी तो उन्हें गहरी चोट लगी थी।
Aaliyah Qureishi Jawan Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म इस साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म हर रोज कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारे भी नजर आए। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखाई दिए जिसमें सबसे ज्यादा आलिया कुरैशी की हो रही है।
फिल्म जवान में आलिया कुरैशी शाहरुख खान के गर्ल गैंग का हिस्सा हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के गाने 'जिंदा बंदा' में किंग खान के साथ जबरदस्त डांस किया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने जवान में शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 'जिंदा बंदा' की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।

आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत कर बताया कि, जिस वक्त इस गाने की शूटिंग चल रही थी उस दौरान एक डांसर की डफली उसके साथ अचानक से छूट गई और वह फिर सीढ़ियों से होती हुई मेरे सिर पर आकर गिर गई। जिससे मुझे गहरी चोट आई थी और ये देखकर एटली सर ने मुझे आराम करने की सलाह दी।
आलिया ने आगे कहा कि, 'पहले दो दिनों में मुझे बहुत दर्द था और मैं इस लायक भी नहीं थी कि सेट पर जाकर शूटिंग शुरू कर सकूं। हालांकि मैं तीसरे दिन सेट पर आई और पेन किलर खाकर रिहर्सल शुरू की। शाहरुख खान के साथ नाचने का मौका रोज नहीं मिलता है। आलिया ने यह भी बताया कि चोट लगने के कारण वह गाने के कुछ हिस्सों से गायब रहीं।'
बता दें कि, एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने अपने बाल्ड लुक से फैंस का ध्यान खींचा। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया। वहीं वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों जवान और कितने तोड़ पाती है।












Click it and Unblock the Notifications