Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jawan: क्या Oscar में जाएगी 'जवान'? फिल्म के डायरेक्टर एटली ने कहा- मैं शाहरुख खान से बात करूंगा लेकिन.....

Jawan and Atlee: साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक देशभर में 478 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइड ये 860.30 करोड़ रुपए कमा चुकी है। लोग न सिर्फ फिल्म 'जवान' की कहानी की तारीफ कर रहे हैं बल्कि इस मूवी के लीड हीरो शाहरुख खान के दमदार एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है। अब खबर आ रही है कि एटली अपनी फिल्म 'जवान' को ऑस्कर में भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म 'जवान' ने बनाए कई नए रिकॉर्ड्स
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अपने करियर में उन्होंने अभी तक 7 फिल्मों का निर्देशन किया जो कि सुपरहिट रही हैं। शाहरुख खान की 'जवान' उनकी 7वीं फिल्म है, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। आम लोगों के साथ साथ 'जवान' फिल्म क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आई है।

jawan

'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की चल रही है प्लानिंग
फिल्म 'जवान' ने 11 दिनों के अंदर ही देशभर में करीब 478 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर एटली और उनकी पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही है। इसी बीच एटली ने कहा है कि वह अब 'जवान' को ऑस्कर के लिए भेजना चाहते हैं और इसके लिए वह शाहरुख खान से पर्सनली बात करेंगे।

डायरेक्टर एटली ने कहा- मैं शाहरुख खान से बात करूंगा
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके दोनों किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली अब इसका सीक्वल बनाने की भी प्लानिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'जवान' को ऑस्कर में भेजना चाहते हैं।

एटली ने कहा- 'जवान' को ऑस्कर में भेजा जाना चाहिए
ईटाइम्स से बात करते हुए एटली ने कहा- अगर सबकुछ सही रहा तो 'जवान' को ऑस्कर में भेजा जाना चाहिए। मुझे लगता है कि सिनेमा में काम कर रहे हर निर्देशक, हर तकनीशियन की नजर गोल्डन ग्लोब्स, ऑस्कर, राष्ट्रीय पुरस्कार पर है। ऐसे में मैं 'जवान' को ऑस्कर में ले जाना पसंद करूंगा। देखते हैं मैं क्या कर सकता हूं। मुझे लगता है कि शाहरुख खान इस इंटरव्यू को देखेंगे और पढ़ेंगे। मैं उनसे कॉल करके भी पूछूंगा कि क्या हमें इस फिल्म को ऑस्कर में ले जाना चाहिए।

'जवान' की शूटिंग साल 2020 से शुरू हुई थी
एटली ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को 'जवान' की कहानी साल 2020 में सुनाई थी। उस समय शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को ये कहानी बहुत पसंद आई थी। साल 2020 से ही शाहरुख खान 'जवान' की शूटिंग कर रहे थे। एटली ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को जूम कॉल पर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और 10 मिनट के अंदर ही किंग खान फिल्म करने के लिए तैयार हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+