'जब तुम्हारे बाप-दादा', ट्रोल ने जावेद अख्तर को कहा 'पाकिस्तानी', राइटर ने एक ही जवाब से कर दिया चुप
गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। जावेद हमेशा ट्रोल को अपने तेवर से जवाब देना जानते हैं। 15 अगस्त के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने पर उन्हें 'पाकिस्तानी' कहकर ट्रोल करने की कोशिश की गई।
स्वतंत्रता दिवस के दिन जावेद अख्तर ने एक्स (X) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि, 'मेरे सभी भारतीय भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि आजादी हमें थाली में परोसकर नहीं दी गई थी। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और सलाम करना चाहिए जिन्होंने जेल की सजा सही और जिन्होंने फांसी पर चढ़कर देश को आजादी दिलाई।' हमें इस बेशकीमती तोहफे को नहीं गवाना चाहिए।'
जावेद अख्तर की पोस्ट पर ट्रोल का ताना
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर कई शुभकामनाओं के साथ-साथ कुछ नेगेटिव कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि, 'आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त है।'
जावेद अख्तर ने ट्रोल की जमकर लगाई क्लास
इस पर जावेद अख्तर भड़क गए और जवाब में लिखा कि, 'बेटा जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे, तब मेरे बुज़ुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में जान दे रहे थे। अपनी औकात में रहो।'

सोशल मीडिया पर सपोर्ट
जावेद अख्तर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि ट्रोल को उसकी ही भाषा में जवाब देकर जावेद ने दिखा दिया कि अब किसी भी तरह की ट्रोलिंग उन्हें खामोश नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications