'उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है', जावेद अख्तर के बयान से तिलमिलाए पाकिस्तानी

जावेद अख्तर ने हाल ही में उर्दू भाषा को हिंदुस्तान की भाषा बताया। जिसकी वजह से अब लेखक के इस बयान से पाकिस्तान के लोग आगबबूला हो गए।

Javed

Akhtar
Statement
On
Urdu:
मशहूर
लेखक
जावेद
अख्तर
अक्सर
अपने
विवादित
बयानों
की
वजह
से
चर्चा
में
रहते
हैं।
बीते
दिनों
वह
पाकिस्तान
के
लाहौर
गए
थे
जहां
उन्होंने
भारत
की
जमकर
तारीफ
की
थी।
इतना
ही
नहीं
उन्होंने
मुंबई
में
हुए
हमले
का
जिम्मेदार
पाकिस्तान
को
ठहराया
था।
अब
उन्होंने
एक
बार
फिर
पाकिस्तान
को
लेकर
बयान
दिया
है
और
इस
बार
उन्होंने
उर्दू
भाषा
को
लेकर
अपनी
बात
रखी।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा को लेकर दिया विवादित बयान

जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा को लेकर दिया विवादित बयान

हाल ही में जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ एक उर्दू शायरी के एल्बम लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने उर्दू भाषा को भारत की भाषा बताया। इतना ही उन्होंने कहा कि, 'ये हिदुंस्तान के बाहर नहीं बोली जाती है, विभाजन से पहले पाकिस्तान भी भारत का ही हिस्सा था। ये भारत की ही भाषा है'।

'उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है'

'उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है'

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'पाकिस्तान भी भारत से बंटवारे के बाद अपना वजूद बना पाया है। पहले ये भारत का ही हिस्सा था। इसलिए, यह भाषा हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती है। उन्होंने आगे कहा, "पंजाब ने उर्दू के लिए एक बड़ा योगदान दिया है और यह भारत की भाषा है। लेकिन आपने यह भाषा क्यों छोड़ी? विभाजन के कारण? पाकिस्तान की वजह से? उर्दू पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"

'पाकिस्तान हमेशा से कहता है कश्मीर उनका है, तो क्या...'

'पाकिस्तान हमेशा से कहता है कश्मीर उनका है, तो क्या...'

जावेद अख्तर ने अपनी राय रखते हुए आगे कहा कि, 'पाकिस्तान हमेशा से कहता है कश्मीर उनका है, तो क्या आप सभी मान जाएंगे कि कश्मीर पाकिस्तान का है। ऐसा नहीं है इसी तरह उर्दू भी एक हिंदुस्तानी भाषा है और हमेशा रहेगी। हमारी आजकल की पीढ़ी इस भाषा को नहीं बोलती को कम बोलती है और हिंदी ज्यादा बोलती है। हमें उर्दू बोलने पर ध्यान देना चाहिए'।

जावेद अख्तर पर भड़का पाकिस्तान

जावेद अख्तर पर भड़का पाकिस्तान

अब जावेद अख्तर के इस बयान से पाकिस्तान तिलमिला गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के सहारे जावेद अख्तर को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ये सब जावेद अख्तर सुर्खियों में बनने के लिए कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये क्या नया लॉजिक लेकर आए हैं आप? उर्दू पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है'।

पाकिस्तान में समारोह को किया संबोधित

पाकिस्तान में समारोह को किया संबोधित

पिछले महीने, जावेद पाकिस्तान में एक समारोह में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुंबई में 26/11 के हमलों की भयावहता के गवाह के रूप में, भारतीयों से यह अपेक्षा करना गलत है कि वे इस बात को नज़र अंदाज़ करें कि उन हमलों के अपराधी पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से रह रहे हैं। हालांकि उनके इस बयान की पाकिस्तानी लोगों ने जमकर निंदा की। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत सहित अन्य भारतीय लोगों ने उनकी प्रशंसा की।

Recommended Video

      Javed Akhtar ने Pakistan के Faiz Festival से लौटकर क्या कहा, पड़ोसी देश तिलमिलाया | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+