हार्दिक पांड्या के जीवन में फिर आया दुख, पत्नी से अलग होने के बाद अब गर्लफ्रेंड ने भी छोड़ा साथ!
हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया के बीच पिछले साल शुरू हुई कथित प्रेम कहानी अब ब्रेकअप की खबरों से घिरी हुई है। जी हां, ये खबर तब आई जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का नताशा स्टेनकोविक से तलाक होने के बाद जैस्मिन वालिया के साथ उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हुई थी।
हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। जैस्मिन लगातार हार्दिक के मैचों में और मुंबई इंडियंस की टीम बस में देखा गया था। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी।

एक रेडिट यूजर ने इस बारे में लिखा, "क्या हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है? मैंने हाल ही में देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। क्या चल रहा है?"
पिछले साल हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने शादी के चार साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कहा था कि वे "आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा अगस्त्य उनकी पहली प्राथमिकता बना रहेगा। उन्होंने अपने तीन साल के बेटे की अच्छी परवरिश के लिए मिलकर काम करने की बात कही थी।
हार्दिक और जैस्मिन के रिश्ते की चर्चा तब तेज हुई जब दोनों ने ग्रीस की रोमांटिक यात्रा से तस्वीरें साझा कीं। साथ में समय बिताने के बाद, उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जिसके बाद जैस्मिन को अक्सर क्रिकेट मैचों में हार्दिक का समर्थन करते हुए देखा गया।
जैस्मिन दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में भी मौजूद थीं। जहां उन्हें स्टैंड में अपने कथित प्रेमी का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया था। एसेक्स, इंग्लैंड में भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्मीं जैस्मिन ने 2010 में ब्रिटिश रियलिटी टीवी श्रृंखला 'द ओनली वे इज़ एसेक्स' (TOWIE) में एक एक्स्ट्रा के रूप में शुरुआत की थी। 2012 तक वह शो की फुल कास्ट मेंबर बन गईं।












Click it and Unblock the Notifications