तरनतारन के जसकरण सिंह बने केबीसी-15 के पहले करोड़पति, अमिताभ बच्चन ने पूछा 7 करोड़ का बड़ा सवाल

Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 15 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को बिग बी ही होस्ट कर रहे हैं। खबर है कि कौन बनेगा करोड़पति 15वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। सीजन 15 के करोड़पति बनने वाले पहले व्यक्ति पंजाब के तरनतारन के रहने वाले जसकरण सिंह हैं। उन्होंने शो में एक करोड़ रुपए जीते हैं।

जसकरण सिंह ने जीत एक करोड़ रुपए
केबीसी के 15वें सीजन में एक करोड़ रुपए जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट जसकरण सिंह ने बताया कि वह तरनतारन के खालरा गांव से हैं। उनके गांव में बहुत कम लोगों ने ग्रेजुएशन किया है और वो उनमें से एक हैं। अपने गांव से पढ़ाई के लिए वह चार घंटे का सफर तय करके कॉलेज जाते थे। जसकरण सिंह फिलहाल सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।

jaskaran singh

तरनतारन के रहने वाले हैं जसकरण सिंह
वहीं जसकरण सिंह ने बताया कि अगले साल आईएस का उनका पहला अटेंप्ट होगा। उनका कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति में जीती हुई राशि उनकी अब तक की पहली कमाई है। आपको बता दें कि शो में एक करोड़ रुपए जीतने के बाद बिग बी उनसे 7 करोड़ का सवाल भी पूछते नजर आए। जानकारी के अनुसार जसकरण कॉलेज के बीएससी इकोनॉमिक्स पांचवें सेमेस्टर का स्टूडेंट है और अपना फ्री टाइम कॉलेज लाइब्रेरी में बिताना पसंद करते हैं।

अब पूछा जाएगा 7 करोड़ रुपए का बड़ा सवाल
सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 15 के नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- हर मुश्किल को पार करते हुए पंजाब के छोटे से गांव खालरा के जसकरण सिंह 7 करोड़ रुपए के सबसे बड़े सवाल पर पहुंच गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+