Jailer Release: रजनीकांत की 'जेलर' का ऐसा जोश, चेन्नई के थिएटर में फिल्म देखने पहुंचा जापानी कपल

Rajinikanth Japanese fan: रजनीकांत के फैंस की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है। जबसे एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जेलर' का ट्रेलर रिलीज हुआ, इसे लेकर धमाल मचा हुआ था। इससे पहले फिल्म का 'कांवलिया' गाना खूब वायरल हुआ था। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है।

आज रिलीज हुई 'जेलर'
आज यानी 10 अगस्त को फिल्म रिलीज हो चुकी है। ऐसे में एक्टर के फैंस सुपरस्टार के पोस्टर पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश करते दिख रहा है। इस बीच एक और घटना या यूं कहें कि एक्टर के प्रति लोगों के प्यार का एक किस्सा खूब चर्चा में है, जिसने जानने या देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Rajinikanth jailer

जेलर पर प्यार बरसा रहे हैं फैंस
दरअसल, जबसे रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तबसे फैंस इसपर अपना प्यार बरसा रहे हैं। तमाम तारीफों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए ओसाका से चेन्नई तक यात्रा करने वाले एक जापानी कपल का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ जापानी कपल वीडियो
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें जापानी जोड़े ने अन्य प्रशंसकों के साथ थिएटर में रजनीकांत की फिल्म देखने के बारे में अपनी एक्साइटमेंट को शेयर किया। सभी को हैरान करते हुए रजनीकांत के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक यसुदा हिदेतोशी ने तमिल में मीडिया से बात करते हुए अपनी खुशी शेयर की। जापान में रजनीकांत फैन क्लब के लीडर यासुदा हिदेतोशी ने कहा, 'जेलर फिल्म देखने के लिए हम जापान से चेन्नई आए हैं।'

'जेलर' के बारे में जानिये
रजनीकांत अब नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर' में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 10 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी कैमियो निभा रहे हैं। जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्नाह, विनायकन और कई अन्य एक्टर्स इसका हिस्सा हैं। 'जेलर' में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 'कावला' और 'हुकुम' दो गाने हैं जो चार्टबस्टर बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+