24 साल की लड़की जो स्मृति ईरानी को पीछे छोड़ बनी टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, एक मामले में शाहरुख से है आगे
Jannat Zubair: 29 अगस्त 2001 को एक साधारण घर में पैदा हुई लड़की 250 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हो सकती है? क्या आप कभी इस बात पर यकीन कर सकते हैं? नहीं? लेकिन ये सच है जी। 24 साल की इस लड़की ने कर दिखाया है। ये वही लड़की इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अब ज्यादा सस्पेंस न रखते हुए हम उसका नाम बताते हैं। 24 साल की लड़की का नाम जन्नत जुबैर रहमानी है। जिसने 8 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और आज टीवी की हाइएस्ट पेड़ एक्ट्रेस हैं। आज बताते हैं उनकी पूरी कहानी।

जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत चांद के पार चलो नाम के टीवी शो की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया के बड़े-बड़े शो किए और खुद को स्थापित किया। उन्होंने मिट्टी की बानो, फुलवा और तू आशिकी जैसे कई शो में नजर आईं। इतनी छोटी सी उम्र में जन्नत जुबैर ने रुपाली गांगुली, स्मृति ईरानी और दीपिका सिंह जैसी एक्ट्रेस को फीस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जन्नत जुबैर ने एक एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इसी के साथ वो टीवी इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड़ एक्ट्रेस बन गई हैं। इसके पहले ये रिकॉर्ड टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के नाम था। वहीं, जन्नत 'लाफ्टर शेफ' जैसे शो के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इससे भी वो करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के 48.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, जन्नत के 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो इंस्टाग्राम में पोस्ट के लिए 1.5 से 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जन्नत की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपए है। कुछ समय पहले उन्होंने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था। उनके इस घर की कीमत से ज्यादा, इंटीरियर डिजाइन और फर्नीचर की चर्चा हुई थी। जिसके फोटोज और वीडियोज भी वायरल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications