जाह्नवी कपूर के बाथरूम में नहीं लगा है लॉक, इस बात से डरती थीं मां श्रीदेवी, एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

हाल ही में अपने चेन्नई वाले घर का वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने फैंस को बताया कि ये घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था। इसके साथ ही एक्ट्रेस फैंस को बेहद शॉकिंग बात बताते हुए कहती हैं कि उनके बाथरूम में लॉक नहीं है।

Janhvi Kapoor Bathroom Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस एक्ट्रेस के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कहते हैं। अभिनेत्री भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और समय-समय पर उनके साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फैंस को अपने घर से रूबरू करवाती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फैंस को पूरा घर दिखाती हैं। इस दौरान जाह्नवी बेहद शॉकिंग बात बताते हुए कहती हैं कि ये घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था और इस घर में उनके बाथरूम में उनकी मां ने ही लॉक नहीं लगवाने दिया था। हैरानी की बात तो ये है कि घर के रिनोवेशन के बाद भी एक्ट्रेस के बाथरूम से अब तक लॉक नहीं लगवाया गया है। इस खुलासे के बारे में जानकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं और इसके पीछे की वजह जानने के लिए बेताब हैं।

जाह्नवी ने दिखाया अपना घर

जाह्नवी ने दिखाया अपना घर

हाल ही में फैंस की चहेती एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने चेन्नई वाले घर का वीडियो फैंस को दिखाया है। जाह्नवी कपूर पूरे घर को फैंस से रूबरू करवाती दिख रही हैं। एक एक कर वे फैंस को पूरा घर दिखाती हैं। जाह्नवी कपूर बताती हैं कि ये घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था। उनकी मां द्वारा लाई गई पहली संपत्ति ये घर है।

एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

फैंस को अपना घर दिखाने के साथ ही जाह्नवी बेहद ही शॉकिंग खुलासा भी करती हैं। अभिनेत्री बताती हैं कि उनके बाथरूम में कोई भी लॉक नहीं है। जाह्नवी ने इसकी बेहद चौंकाने वाली वजह भी बताई है। एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरी मां को पसंद नहीं था कि मैं खुद को बाथरूम में बंद करके लड़कों से बात करूं। इसलिए उन्होंने बाथरूम से लॉक ही हटवा दिया था।

अभी तक नहीं लगा लॉक

अभी तक नहीं लगा लॉक

बता दें कि जाह्नवी के बाथरूम का ये लॉक घर रिनोवेट करवाने के बाद भी नहीं लगवाया गया है। अभी तक बाथरूम बिना लॉक के वैसा का वैसा ही है। वीडियो में जाह्नवी पूरे घर की सैर करवाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस बोनी कपूर और श्रीदेवी की तस्वीरें भी फैंस को दिखाती हैं।

श्रीदेवी की मौत के बाद करवाया रेनोवेट

श्रीदेवी की मौत के बाद करवाया रेनोवेट

वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी फैंस को बताती हैं कि साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी दिवंगत मां की याद में घर को फिर से रेनोवेट किया गया था। ताकि पूरा परिवार यहां इकट्ठा हो सके और एक साथ समय बिता सके।

'बाथरूम में जाकर लड़कों से...'

'बाथरूम में जाकर लड़कों से...'

जाह्नवी कहती हैं कि मुझे इस घर के बारे में ये चीज पसंद है कि ये बहुत पुराना है। लेकिन इसमें कुछ नया भी है। छोटी-छोटी चीजें जैसे इसके बाथरूम के दरवाजे पर लॉक नहीं है। मुझे याद है कि मेरी मां ने ताला लगाने से मना कर दिया क्योंकि वो इतनी डरी हुई थी कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात करूंगी। इसलिए उन्होंने बाथरूम में लॉक लगाने ही नहीं दिया।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म 'मिली' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक रेस्टोरेंट के वर्कर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस गलती से डीप फ्रीजर में बंद हो जाती हैं फिर पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द गिर्द घूमती है। अब एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+