जान्हवी कपूर ने लॉस एंजेलिस की सड़कों पर बिखेरा हुस्न का जलवा, भाई अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

मुंबई, 19 नवंबर: बॉलीवुड में कम समय में अपनी खास पहचान बना चुकीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी जब अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी नहीं रहतीं तो उनको घूमना बेहद पसंद है। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर अपने घूमने-फिरने की फोटो अपलोड करतीं है, जिनपर उनके फैंस बहुत प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं, जो अब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लॉस एंजेलिस में जान्हवी

लॉस एंजेलिस में जान्हवी

दरअसल, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों एक बार फिर से अलग-अलग देशों की यात्रा पर निकली हुई हैं। हाल में उन्होंने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दुबई की कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वो रेगिस्तान में राइड का आनंद ले रही थीं। वहीं अब उन्होंने शुक्रवार सुबह लॉस एंजेलिस में अपने दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

जान्हवी कपूर लग रहीं बेहद ग्लैमरस

जान्हवी कपूर लग रहीं बेहद ग्लैमरस

जान्हवी कपूर ने लॉस एंजेलिस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक लिया हुआ है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को वहां की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है। जान्हवी ने मैचिंग ओवरसाइज्ड ब्लेजर कैरी किया है। वहीं जूते भी ब्लैक कलर के है। उसने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हनी आई एम होम।

फनी एक्सप्रेशन भी हुआ वायरल

फनी एक्सप्रेशन भी हुआ वायरल

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने एक्सप्रेशन की कई फोटो शेयर की है। जाह्ववी का ये अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है। उनके फैंस भरभर कर कमेंट कर रहे हैं। ब्लैक आउटफिट साथ मैचिंग के शूज में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में उनका फनी चेहरा भी सामने आया है। जान्हवी कैमरे के सामने जीभ दिखाती नजर आ रही है।

भाई और चाचा ने किया कमेंट

भाई और चाचा ने किया कमेंट

वहीं उनकी फोटो पर भाई अर्जुन कपूर और चाचा संजय कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन कपूर ने कमेंट में लिखा कि यह एक विश्व टूर है, जबकि उनके चाचा संजय कपूर ने लिखा लकी यू। इधर बहन खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए उनके आउटफिट की तारीफ करते हुए लिखा-मुझे आपके पहनावे पर बहुत गर्व है, इसे बनाए रखें।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उनकी बहन खुशी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में पढ़ रही हैं, एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वहीं अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी और दिवंगत फिल्म मेकर मोना शौरी के बच्चे हैं। जान्हवी को लास्ट बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+