Janhvi Kapoor ने पब्लिक प्‍लेस में किया है रोमांस, बोलीं कई बार कारों की डिक्की में छुपी हूं

Janhvi Kapoor ने एक इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। उन्‍होंने बताया कि उनके लिए पैसा महत्‍व रखता है या नहीं।

Janhvi Kapoor

जान्‍हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एक्‍ट्रेस में एक हैं। अपने बेहद बोल्‍ड और हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना बनाने वाले जान्‍हवी कपूर का अब तक कई लोगों से नाम जुड़ चुका है। जान्‍हवी के कई अफेयर रह चुके हैं। वहीं अब जान्‍हवी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी गई बातें की और कई खुलासे किए हैं। जान्‍हवी ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्‍या वो पैसों के लिए काम करती हैं।

क्‍या पब्लिक प्‍लेस पर रोमांस

क्‍या पब्लिक प्‍लेस पर रोमांस

टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में जान्‍हवी कपूर से जब पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने पब्लिक प्‍लेस पर रोमांस और किस किया है। जिसका जवाब शर्मांते हुए जान्‍हवी कपूर ने कहा जी हां।

क्‍या केवल पैसों के लिए काम कर रही ?

क्‍या केवल पैसों के लिए काम कर रही ?

जान्‍हवी से जब पूछा गया कि क्या वह केवल पैसों के लिए फिल्म करने के लिए राजी हुई हैं । जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने पैसे के दम पर कभी फिल्म नहीं चुनी। वो पैसों के लिए काम नहीं करती हैं।

कई बार कारों की डिक्की में छुपी हूं

कई बार कारों की डिक्की में छुपी हूं

पैपराजी से बचने के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा, 'मैं कई बार पैपराजी से बचने के लिए कई बार कारों की डिक्की में छुपी हूं। जान्हवी ने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी प्रसिद्धि का इस्तेमाल 'मुफ्त' के लिए करती हैं।

सांता बनने पर जान्‍हवी सेल्‍ब्रेटीज को क्‍या गिफ्ट देंगी

सांता बनने पर जान्‍हवी सेल्‍ब्रेटीज को क्‍या गिफ्ट देंगी

जान्हवी ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि अगर वह एक दिन के लिए सांता बन जाती हैं तो वह मशहूर हस्तियों को क्या उपहार देंगी। उन्‍होंने कहा कि वह सारा अली खान को 'लेह लद्दाख की यात्रा या केदारनाथ की यात्रा' देंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए काइली जेनर को 'पेटो साड़ी' उपहार में देना चाहेंगी। जान्हवी ने यह भी कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा को 'घर का खाना' गिफ्ट करना चाहती हैं।

जान्‍हवी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है

जान्‍हवी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है

जान्‍हवी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में जाह्नवी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया दिल्ली में एक इवेंट में साथ पहुंचे। 2022 की शुरूआत में जान्‍हवी ने बॉलीवुड बबल से कहा था "कि मैं अक्षत राजन को डेट कर रही थी, जो मेरे बचपन के सबसे अच्छे दोस्त हैं और फिर मैंने उनसे ब्रेकअप कर लिया और अब खुशी उन्हें डेट कर रही हैं। हममें से किसी ने भी उसे कभी डेट नहीं किया। जब हम बच्चे थे तब से वह हमारा सबसे अच्छा दोस्त है। उसी इंटरव्यू में जान्हवी ने दावा किया था कि वह सिंगल हैं।

जान्‍हवी की अपकमिंग फिल्‍म

जान्‍हवी की अपकमिंग फिल्‍म

जान्‍हवी की अपकमिंग फिल्‍म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है जिसमें राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी भी इंतजार है। इसके अलावा, वरुण धवन के साथ उनकी एक सोशल ड्रामा फिल्म 'बावल' भी है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+