तिरुमाला मंदिर में जमीन पर बैठकर सिर झुकाकर जाह्नवी कपूर ने किया ये काम, वायरल हो रहा है वीडियो

Janhvi Kapoor Video: जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में पहुंची थीं जहां उन्होंने वीआईपी दर्शन से पहले जमीन पर बैठकर सिर झुकाकर भगवान से इस तरह प्रार्थना की।

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं जिसे उनके पापा बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर 'कपिल शर्मा शो' में आई थीं जहां उन्होंने कहा था कि वह पूजा-पाठ में भी काफी भरोसा करती हैं। वह हर रोज पूजा करती हैं और उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है। अब इसी बात का सबूत जाह्नवी कपूर की वायरल हो रही लेटेस्ट वीडियो में मिला है जहां वह मंदिर के बाहर जमीन पर बैठकर भगवान के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना करती नजर आई हैं। जाह्नवी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमीन पर बैठकर जाह्नवी ने की भगवान से प्रार्थना

जमीन पर बैठकर जाह्नवी ने की भगवान से प्रार्थना

आपको बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी दोस्त के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन करने के दौरान जाह्नवी कपूर एकदम साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही थीं। वह वीआईपी दर्शन के दौरान मंदिर के सामने जमीन पर बैठकर सिर झुकाकर प्रार्थना करती नजर आईं। मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

मंदिर के बाहर का वीडियो हो रहा है वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रही थीं। मंदिर में जाह्नवी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंची हों। इससे पहले वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के बर्थडे पर भी मंदिर में पूजा करने गई थीं।

केदारनाथ में की थी भगवान शिव की पूजा

केदारनाथ में की थी भगवान शिव की पूजा

वहीं जाह्नवी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने भी जा चुकी हैं। केदारनाथ पहुंचकर जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने खूब मस्ती की थी। दोनों ने वहां की बर्फीली वादियों का जमकर मजा उठाया था और खूब पूजा-पाठ भी की थी। केदारनाथ से जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

चेन्नई के घर का वीडियो किया था पोस्ट

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर अपने चेन्नई वाले घर पर पहुंची थीं। इस घर का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। दरअसल ये घर दिवंगत अभिनेत्री और जाह्नवी की मां श्रीदेवी ने खरीदा था और अब जाकर जाह्नवी ने इस घर के अंदर के हर कोने की झलकियां लोगों को दिखाई हैं। जाह्नवी ने वीडियो में बताया था कि यह घर जब मां ने खरीदा था तब काफी अलग था जिसे उनकी याद में अब रेनोवेट करवा दिया गया है। आपको बता दें कि साल 2018 में दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। वह बाथ टब में मृत पाई गई थीं।

फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं जाह्नवी

फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म 'मिली' में नजर आई थीं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जाह्नवी कपूर के पापा बोनी कपूर थे। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ मनोज पहवा और सनी कौशल भी नजर आए थे। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' की हिन्दी रीमेक फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनसार जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे। इसके अलावा साल 2023 की शुरुआत में जाह्नवी कपूर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर के पास फिलहाल 'तख्त', 'बॉम्बे गर्ल' और 'रणभूमि' जैसी फिल्में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+