Janhvi Kapoor ने शिखर पहाड़िया संग कंफर्म किया रिलेशनशिप? इस नाम से सेव है बॉयफ्रेंड का नंबर
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार के एपिसोड में बी-टाउन की सगी बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर एकसाथ नजर आएंगी। प्रोमो में दोनों करण जौहर के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने बातों ही बातों में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।
कॉफी विद करण में रैपिड फायर राउंड हुआ। इस दौरान करण जाह्नवी से पूछते हैं कि, अपने फोन के डायल लिस्ट में नाम बताओ। इसका जवाब देते हुए जाह्नवी ने कंफर्म कर दिया कि वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह उन्हें किस नाम से बुलाती हैं।

जाह्नवी ने अपने डायल लिस्ट में नाम बताते हुए सबसे पहले पिता बोनी कपूर का नाम लिया। फिर उन्होंने दूसरे नंबर पर बहन खुशी कपूर को बताया। लेकिन अंत में तीसरे नंबर पर एक्ट्रेस ने बिना सोचे समझे शिखर पहाड़िया का नाम लिया। एक्ट्रेस ने बड़े ही प्यार से 'शिखु' कहा। ये सुनते ही उनकी बहन खुशी कपूर भी हैरान रह गईं।
इसके बाद करण जौहर खुशी से पूछते हैं कि जाह्नवी ने कितने लड़कों को डेट किया है। ये सुनते ही एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने केवल 3 लड़कों को डेट किया है लेकिन तुम उन सबके नाम मत बताना। ये सुनते ही करण जौहर की हंसी छूट जाती है। अब शो के प्रोमो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications