Janhvi Kapoor की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हुईं एडमिट, आखिर कब होंगी डिस्चार्ज?

Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में साउथ मुम्बई के एच एन‌ रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी कपूर को साउथ मुम्बई के एच एन‌ रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि पिछले काफी दिनों से काम की वजह से एक्ट्रेस की लगातार तबीयत खराब चल रही थी।

Janhvi Kapoor

टाइम्स नाउ में एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस को फूड प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसा पता लगा कि, 17 जुलाई को एक्ट्रेस की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने सारे अपॉइंटमेंट्स पोस्टपोन कर दिए और वह अपने घर पर रेस्ट कर रही थीं। लेकिन बिगड़ती हुई हालत देख एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरूवार को जाह्नवी कपूर की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं और अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को डॉक्टर जाह्नवी को डिस्चार्ज कर सकते हैं। लेकिन अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिन एक्ट्रेस को अस्पताल में ही रखा जाएगा।

बता दें कि, जाह्नवी कपूर का बीते कुछ दिनों से काफी ज्यादा बिजी शेड्यूल चल रहा है। एक तरफ वह लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं तो दूसरी तरफ अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं। इसके अलावा हाल ही में जाह्नवी कपूर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+