Jana Nayagan Release: थलपति विजय का शॉकिंग खुलासा, Politics में एंट्री पर कही ऐसी बात, उड़े सबके होश
Jana Nayagan Release: साउथ के मेगास्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर मेकर्स और CBFC के बीच जारी रस्साकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच थलपति विजय ने पहली बार इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
थलपति विजय का शॉकिंग खुलासा
थलपति विजय ने माना है कि राजनीति में सक्रिय होने के कारण उनकी फिल्मों को निशाना बनाया जा रहा है और इस देरी की वजह से उन्हें फिल्म के निर्माताओं के लिए बेहद अफसोस हो रहा है।

CBFC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट
आपको बता दें कि इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब CBFC ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट (Caveat) दाखिल कर दिया, जिससे फिल्म जन नायकन की रिलीज में और देरी की आशंका बढ़ गई है।
राजनीति में एंट्री को लेकर कही ऐसी बात
-बताया जा रहा है कि थलपति विजय ने एक वरिष्ठ पत्रकार से ऑफ द कैमरा बातचीत में कहा है कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि राजनीति में आने के बाद उनकी फिल्मों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म का अटकना प्रोड्यूसर के लिए नुकसानदेह है और उन्हें इसका बहुत दुख है।
-थलपति विजय ने ये भी शेयर किया कि कोविड काल के बाद से ही वह अपने भविष्य को लेकर गंभीर थे और राजनीति में आने का फैसला सोच-समझकर लिया या है। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर को दिया।
CBFC की कैविएट: सुप्रीम कोर्ट में पहले सुनवाई की मांग
कानूनी मोर्चे पर बार एंड बेंच और लाइव लॉ की रिपोर्ट्स के अनुसार CBFC ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट (Caveat) दायर कर कहा है कि बिना उनकी बात सुने कोई आदेश पारित न किया जाए। ये कदम मेकर्स द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावनाओं के बीच उठाया गया है।
हाई कोर्ट का फैसला: सिंगल बेंच का आदेश रद्द
गत 27 जनवरी 2026 को मद्रास हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस निर्देश को रद्द कर दिया था जिसमें फिल्म को UA सर्टिफिकेट जारी करने को कहा गया था। डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया था कि मामला दोबारा सिंगल जज के पास जाए और CBFC को जवाब दाखिल करने का पर्याप्त समय दिया जाए।
विवाद की पूरी टाइमलाइन एक नजर में
-दिसंबर 2025: फिल्म सेंसर बोर्ड में सबमिट
-CBFC ने 16 कट्स सुझाए
-24 दिसंबर 2025: रिवाइज्ड वर्जन जमा
-29 दिसंबर 2025: चेन्नई ऑफिस ने सर्टिफिकेशन की बात कही
-5 जनवरी 2026: चेयरपर्सन ने नियम 24 के तहत रिवाइजिंग कमेटी को भेजा
-शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने और सशस्त्र बलों के चित्रण पर आपत्ति
-फिल्म मेकर्स हाई कोर्ट पहुंचे
-9 जनवरी 2026: सिंगल बेंच ने सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया
-उसी दिन डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी
-सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया
-27 जनवरी 2026: डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच का आदेश रद्द किया
थलपति विजय ने शाहरुख खान को बताया आदर्श
इस पूरे विवाद के बीच थलपति विजय ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की वाकपटुता और व्यक्तित्व उन्हें प्रेरित करता है। जब उनसे पूछा गया कि राजनीति में वह किंग बनना चाहेंगे या किंगमेकर तो थलपति विजय का जवाब था- मैं जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications