Jallianwala Bagh Massacre: 'केसरी चैप्टर 2' से पहले इन फिल्मों में भी दिखा जलियांवाला बाग हत्याकांड का दर्द
Jallianwala Bagh massacre: 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं वर्षगांठ है। 1919 में इसी दिन पंजाब में बैसाखी का उत्सव मनाया जा रहा था। फसल कटाई के मौसम का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग जलियांवाला बाग में इकठ्ठा हुए। हर जगह खुशी छाई हुई थी। लेकिन इसी बीच वहां जनरल ड्वायर ने पहुंच कर इस उत्सव को मातम में बदल दिया।
यह नरसंहार तब हुआ जब जनरल ड्वायर ने अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर गोली चलाने का आदेश दिए। ब्रिटिश सेना ने बाहर निकलने वाले रास्ते को बंद कर दिया था, जिसके कारण लोग यहीं फंस गए। यह क्रूर काम रॉलेट एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया थी, जिसमें सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया गया था। कई लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इस नरसंहार/हत्याकांड के ऊपर अक्षय कुमार की अपकमिंक फिल्म केसरी चैप्टर 2 भी बनी हैं। इसके पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं।

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग (2025)
इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। ये फिल्म सी. शंकरन नायर पर केंद्रित है, जिन्होंने पीड़ितों के लिए न्याय के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।
सरदार उधम (2021)
ये फिल्म उधम सिंह की बायोपिक है। इसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि उधम सिंह नरसंहार के मास्टरमाइंड से बदला लेने के लिए दो दशक से लड़ाई लड़ते हैं। उनके इसी संघर्ष और दृढ़ संकल्प को फिल्म के माध्यम से दिखया गया है। ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी, जिसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है।
फिल्लौरी (2017)
अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी के कुछ सीन जलियांवाला बाग में फिल्माए गए थे। फिल्म में अनुष्का शर्मा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार की आत्मा को शांति नहीं मिलती है। क्योंकि उसके प्रेमी, जिसका किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। उसकी जलियांवाला बाग में हत्या कर दी जाती है। इसे अन्शाई लाल ने डायरेक्ट किया था।
रंग दे बसंती (2006)
फिल्म निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भी अपनी फिल्म रंग दे बसंती में इस नरसंहार और स्वतंत्रता सेनानियों पर इसके प्रभाव को दर्शाने के लिए कई सीन दिखाए हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ और आर माधवन जैसे एक्टर्स हैं।
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
भगत सिंह के जीवन को नरसंहार के गवाह बनने से लेकर 1931 में उनकी फांसी तक की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। इस फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका निभाई है। राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है।
जलियांवाला बाग (1977)
इस फिल्म में भी उधम सिंह द्वारा जनरल ड्वायर से नरसंहार का बदला लेने की कहानी दिखाई गई है। विनोद खन्ना, परिक्षित साहनी, शबाना आजमी और गुलजार ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
अगर आपने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी इन फिल्मों को अभी तक नहीं देखा है तो देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications