Ulajh Movie Review: बड़ी उलझन भरी है 'उलझ' की कहानी, थ्रिलर का तड़का लगाने में धड़ाम हुई जाह्नवी की फिल्म
फिल्म: उलझ
डायरेक्टर: सुधांशु सरिया
कलाकार: जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन
रेटिंग: ***
जाह्नवी कपूर की स्पाई थ्रिलर फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म की कहानी काफी शानदार होगी। मगर जैसी कि नाम से ही दिख रहा है, इसने फैंस को उलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म उलझ की कहानी देशभक्ति के इर्द गिर्द घूमती है। अगर आप भी फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार इसका रिव्यू जरूर पढ़ते जाइये।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी यूनाइटेड किंगडम में भारतीय दूतावास में एक युवा सरकारी अधिकारी जिसका नाम सुहानी भाटिया है, के इर्द गिर्द घूमती है। सुहानी की मुलाकात एक पार्टी में मिस्ट्री मैन से होती है,जो नकुल शर्मा (गुलशन देवैया) है।
पहली मुलाकात से इंप्रेस होकर वो नकुल के साथ इंटीमेट हो जाती है। मगर नकुल असल में कोई और ही होता है। प्राइवेट वीडियो को आधार बनाकर वो सुहाना से कुछ गोपनीय सूचनाएं हासिल करने लगता है। सुहाना बहुत बुरी तरह इस जाल में फंस जाती है।
फिल्म के सेकेंड हाफ की बात करें तो कहानी कुछ हद तक बोर लगने लगती है। स्क्रीनप्ले इतना दमदार नहीं है कि दर्शकों को बांधे रख सके। आप इसके खत्म होने का इंतजार करने लगते हैं और एक वक्त आने पर आपको खुद ही समझ आएगा कि इसका नाम उलझ क्यों है।
मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद जाह्नवी कपूर से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। मगर उलझ में कमजोर किरदार निभाने के चक्कर में जाह्नवी फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। फिल्म में गुलशन देवैया की एक्टिंग काफी दमदार है। उन्होंने फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फिल्म का शौकन गाना सोशल मीडिया पर काफी हिट हो चुका है। मगर डायरेक्टर ने एंबेसी और हाई कमीशन जैसी जगहों की गोपनीयता की धज्जियां सरेआम फिल्म में उड़ाई हैं। फैंस इसपर भी काफी सवाल खड़े कर रहे हैं। इसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी।












Click it and Unblock the Notifications