ईस्टर के दिन 'खास दोस्त' एलन की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंची जैकलीन, जानिए कौन हैं मेय मस्क?

Jacqueline reached Siddhivinayak: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में ईस्टर के खास मौके पर पहुंचीं। उनके साथ दिग्गज बिजनेस मैन एलन मस्क की मां मेय मस्क भी थीं। जैकलीन अपनी मां के निधन के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं हैं। मेय मस्क अपनी किताब "ए वूमन मेक्स अ प्लान" के हिंदी वर्जन के विमोचन के लिए भारत आई हैं।

मंदिर में दर्शन के दौरान जैकलीन ने सुनहरा सूट पहना था। साथ ही उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से ढंका था। जबकि एलन की मां मेय ने प्रिंटेड पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। दोनों भगवान सिद्धिविनायक पहुंच पूजा-अर्चना कर, आशीर्वाद लिया।

Jacqueline reached Siddhivinayak

मेय मस्क ने हाल ही में मुंबई में अपना 77वां जन्मदिन मनाया था। जिसमें उनकी करीबी 40-50 मेहमान शामिल हुए। दर्शन करने के बाद जैकलीन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और मेय मस्क को अपना खास दोस्त बताया। साथ ही उन्होंने कहा, अपनी प्रिय मित्र मेय के साथ मंदिर में आशीर्वाद लेना एक बहुत ही सुंदर अनुभव था। वो अपनी पुस्तक के विमोचन के लिए भारत आई हुई हैं। मेय की पुस्तक एक महिला के स्ट्रेंथ का प्रतीक है। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। खासकर यह कि उम्र सिर्फ़ एक नंबर है और इसे आपके सपनों और लक्ष्यों को परिभाषित नहीं करना चाहिए। बता दें, जैकलीन का एलन मस्क की मां मेय के साथ मुंबई में घूमना और मंदिर जाना अफवाहों को भी हवा दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी जैकलीन और एलन को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का वर्क फ्रंट
जैकलीन सोनू सूद की एक्शन फिल्म "फतेह" में नज़र आईं। वह अजय देवगन की "रेड 2" में आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार के साथ "वेलकम टू द जंगल" और "हाउसफुल 5" में भी नज़र आएंगी। दोनों ही फ़िल्में 2025 में रिलीज होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+