जैकलीन फर्नांडीस ने कोर्ट से की अपील, IIFA Awards में शामिल होने के लिए विदेश जाने की मांगी परमिशन
मुंबई, 11 मई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने विदेश में आयोजित होने वाले आइफा अवार्ड्स में शामिल होने के लिए दिल्ली की निचली अदालन में याचिका दाखिल की है। ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में उसके खिलाफ एक सक्रिय लुक आउट सर्कुलर है, जिसके कारण पिछले साल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।
Recommended Video

वहीं अब जैकलीन ने आइफा अवार्ड्स में शामिल होने अबू धाबी जाने के लिए 15 दिनों की विदेश यात्रा की परमीशन मांगी है। जैकलीन फर्नांडीज ने अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स के लिए दिल्ली की एक अदालत में एक अर्जी देकर 15 दिनों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। उसने अबू धाबी, फ्रांस और नेपाल की यात्रा की परमीशन मांगी है। उन्होंने ये याचिका एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में ठग सुकेश से जुड़े एक मामले में फर्नांडीस के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications