मुकेश अंबानी ने जावेद जाफरी के बेटे को दिया 30 करोड़ का बंगला? अब एक्टर ने खुद बताया सच
Javed Jaffrey: अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई हो गई। जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेश कसे भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस बीच कमाल राशिद खान ने जावेद जाफरी के बेटे को लेकर बड़ा दावा किया है।
दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी में तमाम बॉलीवुड सितारों को रिटर्न गिफ्ट में महंगी घड़ियां दी थी जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई गई। फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने दावा किया है कि जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को मुकेश अंबानी ने करोड़ों का तोहफा दिया है।

केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ये दावा किया कि मुकेश अंबानी ने एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान को मुंबई में 30 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया है। केआरके के मुताबिक, वह मीजान ही थे जिन्होंने राधिका को अनंत से मिलवाया था। जिसकी वजह से मुकेश अंबानी ने उन्हें इतना बड़ा रिटर्न तोहफा दिया है। अब खुद जावेद जाफरी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
जावेद जाफरी ने कमाल के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनके दावे का सच बताया है। एक्टर ने केआरके के पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन पर लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, 'कुछ भी।' एक्टर के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि इस दावे के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे में अब तमाम यूजर्स केआरके के इस बयान पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जावेद जाफरी के बेटे मीजान शामिल हुए थे। वह ज्यादातर फंक्शन में अनंत के साथ नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों असल में काफी अच्छे दोस्त हैं। कहा जाता है कि वह अंबानी परिवार के काफी नजदीक हैं। वहीं मीजान के करियर की बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद फिल्म मलाल से डेब्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications