बिग बॉस 18 के आगाज़ के पहले निया शर्मा का आया पोस्ट, पढ़कर फैंस का दिल बैठ जाएगा

Nia Sharma On Bigg Boss 18 News: बिग बॉस 18 के आगाज़ होने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। कई दिनों से खबरें चल रहीं थी कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा शो की कंफर्म कंटेस्टेंट है। फिर खबर आई कि वो शो में कुछ एपिसोड के लिए एंट्री लेंगी। निया के नाम शो का काफी बज़ बना हुआ था। लेकिन निया को लेकर लगातार कई खबरें सामने आती रहीं।

असल बात ये है कि निया ने बिग बॉस 18 के मेकर्स का ऑफर ठुकरा दिया है। साथ ही उन्होंने अब अपना बयान जारी कर फैंस से माफी भी मांगी है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, मैंने अपने फैंस को निराश किया है। मैं उनसे सच में माफी मांगती हूं। आपके इस सपोर्ट, प्यार और क्रेज़ी हाइप से बहुत खुश हूं। इस दौरान मुझे ये भी एहसास हुआ कि मैंने अपने करियर के इन 14 सालों में क्या कमाया है। मुझे हाइप और अटेंशन नहीं पसंद आया, मैं ये बात नहीं कहती। लेकिन आप लोग मुझे इसके लिए दोषी ना बनाएं।

Nia Sharma will not be a Bigg Boss 18 contestant

निया ने दी सफाई
निया के इस पोस्ट से ये साफ हो गया है कि अब इस शो का हिस्सा नहीं है। वो क्यों इस शो का हिस्सा नहीं है। इस बारे में मेकर्स और खुद निया ने नहीं बताया है। ख़ैर पिछले दिनों खबरें आईं कि निया ने मेकर्स के सामने फीस को लेकर शर्त रख दी थी। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स के सामने फीस बढ़ाने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स की माने तो निया को मेकर्स के हर दिन 5.50 लाख रुपए देंगे। उनकी एक हफ्ते की फीस 37 लाख 80 हजार रुपए होगा। इस फीस के साथ वो पहले से ही शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

शो इस हफ्ते 6 अक्टूबर यानी रविवार के दिन लॉन्च होगा। शो में करीब 16 कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेलने उतरेंगे। इसमें निया के अलावा चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+