क्या सच में कैटरीना कैफ के भाई हैं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फेल्प्स, गूगल सर्च तो यही दिखा रहा है
क्या सच में कैटरीना कैफ के भाई हैं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फेल्प्स, गूगल सर्च तो यही दिखा रहा है
मुंबई, 05 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के एक पैलेस में 7, 8 और 9 दिसंबर को भव्य समारोह में शादी करने जा रहा है। कैटरीना कैफ काफी सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन कैटरीना ने अपने परिवार को लेकर ज्यादा कुछ मीडिया में नहीं बताया है। कैटरीना कैफ के सात भाई-बहन हैं। कैटरीना कैफ की तीन बहनें उनसे बड़ी हैं और तीन छोटी बहनें और एक बड़ा भाई है। कैटरीना के साथ अक्सर उनकी बहन इसाबेल कैफ को ही देखा गया है। लेकिन अब कैटरीना के भाई को लेकर गूगल सर्च में एक आश्चर्यजनक बात सामने आई है। गूगल सर्च के मुताबिक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फेल्प्स कैटरीना कैफ के भाई हैं।

गूगल सर्च में दिखा माइकल फेल्प्स और कैटरीना कैफ भाई-बहन
जब आप गूगल पर सर्च करेंगे कैटरीना के भाई अंग्रेजी में Katrina Kaif's Brother तो आपको ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गूगल तैराक माइकल फेल्प्स के बारे में बताएगा। गूगल के मुताबिक ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फेल्प्स कैटरीना कैफ के भाई हैं। लेकिन असल में माइकल फेल्फ्स, कैटरीना कैफ के भाई नहीं है। कैटरीना के परिवार का माइकल फेल्फ्स से कोई संबंध नहीं है।

क्यों हो गया कैटरीना के भाई को लेकर गूगल को कन्फूजन
असल में कैटरीना कैफ के अपने भाई का नाम सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल है। शायद दोनों नाम में माइकल होने की वजह से ये कन्फूजन हुआ हो। कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल ने 18 जुलाई 2019 को अपनी बहनों के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में कैटरीना कैफ बी नजर आ रही हैं। बीते शुक्रवार (03 दिसंबर) को कैटरीना के भाई सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, जो मुंबई की थी। बताया जा रहा है कि वह कैटरीना के मुंबई वाले घर पर ये फोटो ली गई है।

कैटरीना की शादी के लिए मुंबई आए हुए हैं उनके भाई
असल में कैटरीना कैफ की शादी के लिए उनके भाई सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल मुंबई आए हुए हैं। मुंबई में कैटरीना की बहन के साथ उनको देखा गया है। वहीं वह कैटरीना के साथ जिम के बाहर भी देख गए हैं। उसके अलावा सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल को अकेले भी शनिवार (04 दिसंबर) की शाम जिम के बाहर देखा गया है। उन्होंने पैपराजी को देखकर हाथ ही हिलाया था। हालांकि कैटरीना के भाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

विक्की को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं कैटरीना के भाई
कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल अभिनेता विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। हालांकि वो इंस्टाग्राम पर बहुत कम ही एक्टिव रहते हैं। सेबेस्टिन लॉरेंट माइकल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर महज 22 पोस्ट हैं। कैटरीना कैफ की उनके भाई-बहनों के साथ बहुच अच्छी बॉन्डिंग है।

विक्की-कैटरीना की शादी होगी शानदार!
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 5 से 6 दिसंबर के बीच राजस्थान पहुंचेंगे। इन दौरान उनके परिवार वाले भी उनके साथ होंगे। विक्की और कैट 7 से 9 दिसंबर के बीच शाही तरीके से शानदार शादी करने वाले हैं। विक्की और कैटरीना सब्यसाची की डिजाइन की गई ड्रेस पहनेगें। वहीं शादी में 120 गेस्ट को बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications