Mukesh Khanna: 'मेरी जीवन साथी कहीं है ', क्या 67 साल के मुकेश खन्ना करने जा रहे हैं शादी?

Mukesh Khanna :'शक्तिमान' और 'भीष्म पितामह' जैसे मशहूर किरदारों के लिए मशहूर 67 वर्षीय अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर से अपने एक बयान की वजह से लोगों के बीच में सुर्खियां बने हुई है, दरअसल 'फिल्मी चर्चा' से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने शादी और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मैंने आज तक शादी नहीं की तो इसका अर्थ ये नहीं कि मैं इसमें भरोसा नहीं करता हूं, मुझे लगता है कि इंसान की लाइफ में जीवनसाथी तब आता है, जब वो उसके भाग्य में लिखा होता है।'

यहां तक तो बात ठीक थी लेकिन जब उन्होंने ये कहा कि 'रही बात मेरी शादी की तो अगर ऐसा होना होता, तो अब तक हो गया होता लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मेरी जीवनसाथी कहीं न कहीं मौजूद है। जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब शादी होगी रही बात उम्र की तो मैं सच बताऊं इसे मैं गिनता नहीं हूं।'

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना के इस बयान के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग मुकेश खन्ना की बातों का अर्थ निकालने लगे कि 'क्या सच में वो अभी भी शादी कर सकते हैं?' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'लगता है कि शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना को उनकी असली गीता विश्वास ( शक्तिमान की हिरोईन का नाम जिसे कि अभिनेत्री वैष्णवी ने निभाया था) मिल गई है।'

'पुरुष वह होता है जिसके कई अफेयर्स हों'

आपको बता दें कि अपने इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि ' एक बार फिल्मकार रवि चोपड़ा ने कहा था, एक मर्द वह होता है जिसके कई अफेयर्स हों' उन्होंने बताया, 'उस समूह में उस वक्त सबके अफेयर्स थे, सिवाय मेरे।' मेरा मानना है कि मर्दानगी साबित करने के लिए दस गर्लफ्रेंड नहीं चाहिए, उन्होंने विवाह में निष्ठा और समाज के दोहरे मानकों पर सवाल उठाया।

'महिला को पतिव्रता होना चाहिए', मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल

मुकेश खन्ना ने पूछा, 'महिला को 'पतिव्रता' होना चाहिए, पर पुरुषों के लिए ऐसा क्यों नहीं?' मेरा मानना है कि 'यह उनके लिए भी उतना ही आवश्यक है, शादीशुदा होने का मतलब प्रतिबद्धता है, जहां दो आत्माएं मिलती हैं, लेकिन लोग इसे नहीं मानते और फिर भी धोखा देते हैं।'

Mukesh Khanna

पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था मुकेश खन्ना का जन्म

आपको बता दें कि बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' (1988-1990) में भीष्म की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था, मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने बैचलर ऑफ़ साइंस (B.Sc.) की डिग्री और मास्टर ऑफ़ लॉज़ की योग्यता हासिल की, उन्होंने बाद में पुणे स्थित फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII) से अभिनय का एक कोर्स भी पूरा किया।

'शक्तिमान' ने मुकेश खन्ना को बनाया सुपरहीरो

उन्हें मुख्य रूप से टेलीविज़न सीरीज़ 'शक्तिमान' (1997-2005) में मुख्य सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है, जिसे उन्होंने खुद बनाया और प्रोड्यूस भी किया था इसके अलावा, वह 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' (2012-2013) जैसे कई टीवी शो और फिल्मों में करेक्टर रोल निभा चुके हैं।

इसके अलावा वह मनोरंजन कंपनी भीष्म इंटरनेशनल के संस्थापक और निदेशक भी हैं। वह वर्तमान में अपने स्वयं के यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर 'द मुकेश खन्ना शो' चला रहे हैं और वो 'चिल्ड्रन्स फ़िल्म सोसाइटी इंडिया' के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह पढ़ें: Rajeev Khandelwal: टीवी के सुजल की असली 'कशिश' कौन? शादी करके तोड़ा था लड़कियों का दिल, दिलचस्प है Love Story
यह पढ़ें: Rajeev Khandelwal: टीवी के सुजल की असली 'कशिश' कौन? शादी करके तोड़ा था लड़कियों का दिल, दिलचस्प है Love Story
यह पढ़ें: Ameesha Patel: 'मैं 4 जुलाई को फ्री हूं', क्या है अमीषा पटेल का इंदिरा गांधी से कनेक्शन? सालों बाद हुआ खुलासा
यह पढ़ें: Ameesha Patel: 'मैं 4 जुलाई को फ्री हूं', क्या है अमीषा पटेल का इंदिरा गांधी से कनेक्शन? सालों बाद हुआ खुलासा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+