क्या अरुणिता कांजीलाल हैं Indian Idol 12 की विजेता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
मुंबई, 15 अगस्त: आखिरकार वो दिन आ गया, जिसका संगीत प्रेमी महीनों से इंतजार कर रहे थे। सोनी टीवी पर इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण शुरू हो गया है, जो रात 12 बजे तक चलेगा। इसी बीच 12वें सीजन के विजेता का ऐलान होगा। अभी 6 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसे देखकर लोग दावा कर रहे कि अरुणिता कांजीलाल ही इस शो की विजेता बनेंगी। (वीडियो- नीचे)

फैन पेज पर वीडियो पोस्ट
दरअसल अरुणिता कांजीलाल फैन पेज पर एक वीडियो डाला गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' का है, जिसमें अरुणिता 11 साल की उम्र में शानदार परफॉर्मेंस करती हैं। उनकी आवाज को सुनकर उस दौरान के जज शान और मोनाली ठाकुर ने अरुणिता की जमकर तारीफ की थी। बाद वो उस सीजन की विजेता घोषित हुईं। इस वीडियो को देखने के बाद अब अरुणिता के फैन्स को लग रहा कि वही विजेता होंगी।

पवनदीप और अरुणिता उठाएंगे ट्रॉफी
कुछ दिनों से खबर आ रही हैं कि इस बार इंडियन आइडल के दो विनर होंगे। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर यहां तक दावा कर दिया कि ये दोनों विनर पवनदीप और अरुणिता हैं। अब बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चुप्पी तोड़ी। अरुणिता ने कहा कि जनता ने हमें इतना प्यार, सराहना और प्रोत्साहन दिया है। ट्रॉफी से ज्यादा यही मायने रखता है।

लव स्टोरी की ज्यादा चर्चा
आपको बता दें कि जब से अरुणिता ने इंडियन आइडल में एंट्री की है, तब से उनके और पवनदीप के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। कई बार दोनों के रिलेशन को लेकर सवाल पूछ गए, लेकिन उन्होंने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो इसी आधार पर अरुणिता और पवनदीप को ट्रोल करते रहते हैं। कुछ लोगों ने दावा किया था कि ये प्यार का ड्रामा दोनों शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

विजेता को मिलेगा 25 लाख का इनाम
इंडियन आइडल के फिनाले से पहले ही मेकर्स ने ट्रॉफी को जनता को दिखा दिया था, जो गोल्डन कलर की है। उस पर सीजन 12 का साइन भी बना हुआ है। इसके अलावा विजेता को 25 लाख रुपये का कैश प्राइज मिलेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा गया कि मेकर्स विजेता को एक बड़ा सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट भी देंगे।
पवनदीप के साथ गाना हुआ रिलीज
कुछ दिनों पहले शो के जज हिमेश रेशमिया ने अरुणिता और पवनदीप को लेकर एक गाने का प्रोजेक्ट पूरा किया था। उस दौरान उन्हें लग रहा था कि लोगों को दोनों की कमेस्ट्री पसंद आएगी, लेकिन वो गाना उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। इसके बाद मेकर्स को लगा कि पवन और अरुणिता गाने में नजर नहीं आए, जिस वजह से उसकी परफॉर्मेंस डाउन हुई। ऐसे में उन्होंने अब गाने का स्टूडियो वर्जन रिलीज किया है।












Click it and Unblock the Notifications