कभी राजेश खन्ना के घर पर ठीक किया एसी, फिर ऐसे इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना ये एक्टर
इरफान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा रहे हैं। कई सारे स्टार्स ऐसे हैं, जो उन्हें अपना आइडल मानते हैं। इंडस्ट्री में जिस तरह से इरफान ने फर्श से अर्श का सफर तय किया, ये हर किसी के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। क्या आप जानते हैं कि इरफान खान कभी एसी ठीक करने का काम करते थे और एक दफा उन्होंने राजेश खन्ना के घर का एसी ठीक किया था।
एसी ठीक करने से सुपरस्टार बनने का सफर
दिवंगत अभिनेता इरफान खान राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने पहुंचे थे। जी हां! इरफान खान ने खुद इस बारे में बात करते हुए कहा था कि जयपुर में एक टेक्निकल कोर्स की ट्रेनिंग करते हुए ही वे मुंबई आ गए थे। उन्हें फील्ड पर काम के लिए जाना पड़ता था। इस दौरान वे कई सारे अलग-अलग घरों में गए और एक बार तो उन्हें बॉलीवुड के स्टार राजेश खन्ना के घर पर एसी ठीक करने का मौका मिला।

इमरान खान ने सुनाया था किस्सा
एक्टर बताते हैं कि मुझे याद है कि किसी भाई ने दरवाजा खोला था और मुझसे पूछा था कि कौन। मैंने कहा एसी वाला। और इस तरह से मैं उनके घर आ गया। हालांकि बाद में जब मैं जयपुर गया और कुछ काम करना चाहता था तो मेरे पिता ने मुझे किसी से मिलावाया और मुझे पंखे की दुकान पर काम मिला।
ऐसे जमाया इंडस्ट्री में सिक्का
हमेशा से इरफान खान एक्टर नहीं बनना चाहते थे बल्कि उनका सपना था कि वे एक क्रिकेटर बनें। वे जमकर खेलते भी थे और सीकू नायडू ट्रॉफी के लिए उनका सिलेक्शन भी हो गया था। मगर वे इस टूर्नामेंट से पीछे हट गए क्योंकि उनके पास इसके लिये पैसे नहीं थे। तो उन्होंने समझ लिया कि क्रिकेट खेलना नसीब में नहीं है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।
इरफान खान ने फिल्म सलाम बॉम्बे से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद उनकी एक्टिंग लोगों को इतनी भाई कि उन्होंने धीरे धीरे सबके दिलों में अपनी खास जगह बना ही ली। इरफान ने टेलीविजन में भी खूब काम किया है। इरान ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल श्रीकांत से की थी।












Click it and Unblock the Notifications