Video: बाबिल खान का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, सेलेब्स को कहे अपशब्द, बाद में वीडियो और इंस्टा अकाउंट किया डिलीट

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी फिल्म लॉगआउट में नजर आए थे। जिस वजह से वो सुर्खियों में रहे। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अनन्या पांडे और बालीवुड इंडस्ट्री के बारे में कुछ उल्टा सीधा बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन वो वीडियो अब हट गया है। हालांकि रेडिट पर वो अभी भी उपलब्ध है।

वीडियो में बाबिल खान ने 'अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव जैसे लोगों के नाम लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के अलावा और भी बहुत सारे नाम हैं। बालीवुड बहुत ही गंदा और रूड है। बॉलीवुड सबसे ज़्यादा नकली, सबसे नकली, सबसे नकली इंडस्ट्री है जिसका मैं कभी हिस्सा रहा हूँ। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर हो (मुस्कुराते हुए)...मुझे आपको और भी बहुत कुछ दिखाना है, बहुत कुछ मतलब बहुत कुछ। मेरे पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है। इसके बाद वो फूट फूट कर रोने लगते हैं। हालांकि वीडियो में बाबिल ने ऐसे कई सारे शब्द बोले हैं, जो हम अपनी रिपोर्ट में नहीं लिख सकते हैं।

Babil Khan

खैर खबरें ये हैं कि बाबिल का ये वीडियो फिल्म लॉगआउट के प्रमोशन का है। जिसे गलती से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर दिया था। लेकिन इसे तुरंत ही बाबिल ने हटा लिया है। हालांकि उनके हटाने के पहले ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। साथ ही कुछ लोग बॉलीवुड के लोगों को भी बुरा भला कह रहे हैं। अभी तक बाबिल की तरफ से भी कोई सफाई नहीं आई है।

बीते दिनों बाबिल के पिता इरफान खान के 5वीं डेथ एनिवर्सरी थी। उन्होंने अपने पिता के साथ एक बचपन की फोटो लगाई थी। आपके साथ और जाने के बाद भी जिंदगी चल रही है। लेकिन मैं जल्द आऊंगा, आपको टाइट हग करूंगा। आई मिस यू। बता दें, 2022 में आई कला से बाबिल ने अपने एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'द रेलवे मेन', 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'लॉगआउट' में नजर आ चुके हैं। बाबिल ने करियर की शुरुआत असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+