इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘Murder at Teesri Manzil 302’ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं?

इरफान खान की आखिरी फिल्म ‘Murder at Teesri Manzil 302’ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं?

मुंबई, 31 दिसंबर: इरफान खान की अनरिलीज्ड फिल्म 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302'आखिरकर रिलीज हो गई है। दिवगंत अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी ये आखिरी फिल्म है। फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया है। जी-5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ''मर्डर एट तीसरी मंजिल 302''के रिलीज के बारे में जानकारी दी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 ने गुरुवार को घोषणा की कि संजय मिश्रा अभिनीत उनकी तीन आगामी फिल्में इरफान खान-स्टारर 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302', 'वाह जिंदगी' और 'टर्टल' , तीनों 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म का ट्रेलर लग रहा है पुराना

फिल्म का ट्रेलर लग रहा है पुराना

'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' फिल्म का ट्रे्लर पुराना लग रहा है। इसमें इरफान खान की फिल्म की पहचान भी नहीं हो पा रही है। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं है। फिल्म में इरफान खान के अलावा रणवीर शौरी और लकी अली भी अहम भूमिका में हैं। नवनीत बाज सैनी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत सारे ट्विस्ट के साथ सामने आती है।

14 साल बाद रिलीज हो रही ये फिल्म

14 साल बाद रिलीज हो रही ये फिल्म

इरफान खान की ये फिल्म 14 साल बाद रिलीज हो रही है। 14 सालों से इस फिल्म के रिलीज का इतंजार किया जा रहा है। किसी कारण की वजह से ये फिल्म सालों तक अटकी हुई थी। मेकर्स ने अब फिल्म इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इरफान खान के चाहने वालों को एक बार फिर से उनको फिल्म में अभियन करते हुए देखने को मिलेगा।

अंग्रेजी मिडियम थी इरफान खान की आखिरी फिल्म

अंग्रेजी मिडियम थी इरफान खान की आखिरी फिल्म

इरफान खान का पिछले साल अप्रैल में 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। बड़े पर्दे पर इरफान खान की रिलीज हुई आखिरी फिल्म अग्रेजी मीडियम थी। इस फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर और राधिका मदान और दीपक डोबरियाल अहम भूमिका में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+