Sonal Chauhan: 'पैनिक न फैलाएं', दुबई में फंसी जन्नत गर्ल ने दिया बड़ा अपडेट, पीएम मोदी से मांगी थी मदद
SONAL CHAUHAN News Update Hindi : अमेरिका-इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं,दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। इसी वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई थी, क्योंकि उनको भारत लौटने का कोई स्पष्ट मार्ग नहीं दिख रहा है।
लेकिन उन्होंने अब उन्होंने अपने बारे में बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि 'मुझे मैसेज करने वाले और मेरा हालचाल जानने वाले सभी लोगों का धन्यवाद और आभार, जवाब नहीं दे पाने के लिए मुझे माफ कीजिएगा, आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है, Ministry of Defence सभी की सुरक्षा और बचाव में है, चीजें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं, और मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं पैनिक न फैलाएं, सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना ॐ नमः शिवाय।'

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था- माननीय PM @narendramodi जी,मैं अभी दुबई में चल रहे संकट की वजह से फंसी हूं, फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन चाहती हूं, किसी भी मदद के लिए आभारी हूं🙏🏻🇮🇳@MEAIndia @IndiainDubai
अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया
दरअसल, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से खाड़ी क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान अब जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है। इन मिसाइल हमलों की खबरें दुबई जैसे प्रमुख शहरों से भी आ रही हैं, जिसने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।
Sonal Chauhan:अनिश्चितकाल के लिए दुबई एयरपोर्ट बंद, लोग परेशान
इस गंभीर स्थिति के कारण दुबई इंटरनेशनल (DXB) और अल मकतूम इंटरनेशनल (DWC) जैसे दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। अचानक उड़ानों के रद्द होने से सोनल चौहान के साथ-साथ हजारों अन्य यात्री भी बीच रास्ते में फंस गए हैं, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने का कोई साधन नहीं मिल रहा।
Sonal Chauhan: प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार
अपनी परेशानी को साझा करते हुए, सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग कर मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि 'वह दुबई में चल रहे संकट की वजह से फंसी हुई हैं, और उड़ानें रद्द होने के कारण भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने सरकार से हेल्प की अपील की है।'

कौन हैं Sonal Chauhan?
मालूम हो कि फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनल चौहान जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। चंद फिल्मों के जरिए लोगों के दिलो में स्पेशल जगह बनाने वालीं सोनल चौहान का जन्म 16 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से दर्शनशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

Sonal Chauhan ने Miss World Tourism का खिताब जीता था
सोनल चौहान ने वर्ष 2005 में Miss World Tourism का खिताब जीता था। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मैगजीन और ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। फिल्म 'जन्नत' के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में 'जन्नत गर्ल' के नाम से मशहूर हो गई। इस फिल्म में उनके कोस्टार इमरान हाशमी थे। इसके बाद उन्होंने 'आदिपुरुष' और नागार्जुन अभिनीत फिल्म 'द घोस्ट' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। यही नहीं उन्होंने फिल्म 'अदा' में एक गाना भी गाया है।













Click it and Unblock the Notifications